अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: भारत के खिलाफ तीनों प्रारूप में शतक लगाने वाले बल्लेबाज
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के ग्लेन फिलिप्स ने सीरीज के पहले वेलिंगटन टेस्ट में अपनी पहली पारी में शतक लगाया। बेसिन रिजर्व स्टेडियम में उन्होंने 216 गेंदों का सामना करते हुए 118 रन बनाए, जिसमें 14 चौके शामिल रहे। इस पारी के साथ ही वह भारत के खिलाफ तीनों प्रारूप में शतक लगाने वाले पहले कीवी बल्लेबाज बने। आइए भारतीय टीम के विरुद्ध सभी प्रारूप में शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।
#1
शेन वॉटसन
भारत के खिलाफ तीनों प्रारूप में शतक लगाने का कारनामा सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन ने किया था।
उन्होंने 2010 में मोहाली टेस्ट में 126 रन की पारी खेली थी।
3 साल बाद नागपुर वनडे में उन्होंने 94 गेंदों में 102 रन की पारी खेली थी, जिसमें 13 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने 2016 में सिडनी में खेले गए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ 71 गेंदों में नाबाद 124 रन बनाए थे।
#2
शाई होप
शाई होप को भारत के विरुद्ध बल्लेबाजी करना पसंद रहा है। उन्होंने भारत के खिलाफ वनडे में 5 शतक लगाए हैं।
वहीं टेस्ट में एक और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2 शतक लगाए हैं।
भारत के विरुद्ध वनडे में 162* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 1,266 रन बनाए हैं।
उन्होंने टी-20 में 2026 में रांची (102*) और हैदराबाद (102*) में शतक लगाए थे।
टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में 103 रन (2025) की पारी खेली थी।
#3
ग्लेन फिलिप्स
फिलिप्स ने भारत के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई टी-20 सीरीज में ऑकलैंड में शतक (107) लगाया था।
इससे पहले उन्होंने जनवरी 2026 में इंदौर वनडे में भी शतकीय पारी (106) खेली थी।
फिलिप्स अब एक टीम के खिलाफ, एक साल में तीनों प्रारूप में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के पहले और विश्व के दूसरे बल्लेबाज बने।
उनसे पहले भारत के रोहित शर्मा (2017 में श्रीलंका के विरुद्ध) ऐसा कर चुके थे।
जानकारी
रोहित ने सर्वाधिक 4 देशों के खिलाफ सभी प्रारूप में लगाए हैं शतक
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित ने सर्वाधिक 4 देशों के विरुद्ध सभी प्रारूप में शतक लगाए हैं। उन्होंने श्रीलंका, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा किया था।