LOADING...
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले चोटिल खिलाड़ियों ने बढ़ाई श्रीलंका की परेशानी, जानिए कैसे
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले चोटिल खिलाड़ियों ने बढ़ाई श्रीलंका की परेशानी

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले चोटिल खिलाड़ियों ने बढ़ाई श्रीलंका की परेशानी, जानिए कैसे

Jul 03, 2026
01:37 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ शुक्रवार (3 जुलाई) से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले चोटिल और बीमार खिलाड़ियों ने श्रीलंका क्रिकेट टीम की समस्या को बढ़ा दिया है। 3 खिलाड़ी जहां चोटिल है, वहीं एक बीमारी से जूझ रहा है। पहले मुकाबले में मिली हार के बाद यह श्रीलंका के लिए करो या मरो का मैच है। इन समस्याओं के चलते टीम प्रबंधन को 17 खिलाड़ियों के बजाय 13 खिलाड़ियों में से ही अंतिम एकादश चुननी होगी।

झटका

दूसरे टेस्ट से बाहर हुए फर्नांडो और कुमारा

श्रीलंका टीम के तेज गेंदबाजी विभाग पर इन चोटों का विशेष प्रभाव पड़ा है। लाहिरू कुमारा और विश्व फर्नांडो दोनों ही अपनी-अपनी फिटनेस समस्याओं के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। फर्नांडो अपनी पीठ और कमर के दर्द से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जबकि कुमारा पिछले टेस्ट में सिर्फ एक ओवर फेंकने के बाद हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए थे और अभी भी टीम के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

परेशानी

कलाई चोट के कारण LPL से भी बाहर हो सकते हैं निसांका

श्रीलंका टीम में सबसे गंभीर चोट सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका को लगी है। कलाई की चोट के इलाज के लिए वह 30 जून को यूनाइटेड किंगडम (UK) के लिए रवाना हो गए थे। इस महत्वपूर्ण मैच में निसांका की जगह लाहिरू उदरा बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। ऐसे में उनसे टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। निसांका की सर्जरी के बाद आगामी उनकी लंका प्रीमियर लीग (LPL) में भागीदारी पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Advertisement

डेब्यू

टेस्ट डेब्यू के लिए तैयार हैं विजेसुंदरा

चोटों की समस्या और पहले टेस्ट में कसुन राजिथा के खराब प्रदर्शन के चलते तेज गेंदबाज इसिथा विजेसुंदरा को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने का मौका मिल सकता है। वहीं, ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर रमेश मेंडिस भी दौरे के दौरान हुए संक्रमण के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। पिछले 3 वर्षों से श्रीलंका के प्रमुख विशेषज्ञ स्पिनर प्रभात जयसूर्या उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे। यह मुकाबला श्रीलंका की बड़ी परीक्षा होगा।

Advertisement

जानकारी

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका की संशोधित टीम

दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका की टीम: निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल , कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सोनल दिनुशा, मिलन प्रियनाथ रथनायके, कासुन राजिथा, असिथा फर्नांडो, प्रभात जयसूर्या, पसिंदु सोरियाबंदरा, लाहिरू उदारा, इसिथा विजेसुंदरा।

Advertisement