LOADING...
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, काशवी को मिला मौका
काशवी गौतम को मिला मौका (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, काशवी को मिला मौका

Mar 24, 2026
11:15 am

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अप्रैल में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है। 5 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय महिला चयन समिति ने टीम की घोषणा की है, जिसमें काशवी गौतम और अनुष्का शर्मा को भी जगह मिली है। हरमनप्रीत कौर टीम की कप्तानी करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान होंगी। आइए भारत की टीम और सीरीज के कार्यक्रम पर एक नजर डालते हैं।

खिलाड़ी 

इन खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका 

कमलिनी ने दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में अपने टी-20 डेब्यू के बाद से कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। कमलिनी उस टी-20 टीम का हिस्सा थीं जिसने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, लेकिन उन्हें उस सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके अलावा पिछली सीरीज में टीम का हिस्सा रहने वाली वैष्णवी शर्मा, स्नेह राणा, और अमनजोत कौर भी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए नहीं चुनी गई हैं।

टीम 

ऐसी है भारतीय टीम 

हरमनप्रीत की अगुवाई वाली टीम में विकेटकीपर उमा छेत्री को भी चुना गया है। उनके अलावा ऋचा घोष टीम की प्रमुख विकेटकीपर के तौर पर शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत की टी-20 टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा।

Advertisement

टीम 

काशवी को पहली बार टी-20 टीम में मिला मौका 

काशवी और अनुष्का को पहली बार टी-20 टीम में चुना गया है। 22 साल की की तेज गेंदबाज काशवी विमेंस प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स टीम का हिस्सा रही हैं। उन्होंने इस टीम के लिए 18 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 19 विकेट लिए हैं। वह भारत के लिए 6 वनडे और 1 टेस्ट खेल चुकी हैं। 22 साल की ऑलराउंडर अनुष्का ने भारत की ओर से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

Advertisement

सीरीज 

17 अप्रैल से शुरू होगी टी-20 सीरीज 

17 अप्रैल को होने वाले पहले मैच से टी-20 सीरीज की शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद 19 अप्रैल को दूसरा मैच खेला जाना है। शुरुआती दोनों मैच डरबन में होने हैं। इसके बाद 22 अप्रैल को तीसरा टी-20 और चौथा टी-20 मैच 25 अप्रैल को खेला जाएगा। ये दोनों मैच जोहान्सबर्ग में खेले जाने हैं। सीरीज का 5वां और आखिरी मैच 27 अप्रैल को बेनोनी में खेला जाएगा।

Advertisement