LOADING...
भारतीय टीम अगस्त में श्रीलंका दौरे पर खेलेगी टेस्ट सीरीज, जानिए पूरा कार्यक्रम
अगस्त में टेस्ट सीरीज खेलेगी भारतीय टीम (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारतीय टीम अगस्त में श्रीलंका दौरे पर खेलेगी टेस्ट सीरीज, जानिए पूरा कार्यक्रम

Jul 02, 2026
04:33 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम अगस्त में श्रीलंका का दौरा करेगी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-2027 के तहत टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेगी। 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होने वाले मैच से होगी। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से होना है। पहला टेस्ट गॉल में और दूसरा टेस्ट कोलंबो में खेले जाने हैं। दिलचस्प रूप से भारतीय टीम लगभग एक दशक के बाद श्रीलंका दौरे पर कोई टेस्ट सीरीज खेलगी।

टेस्ट सीरीज 

2017 में आखिरी बार भारत ने श्रीलंका दौरे पर खेली थी टेस्ट सीरीज 

भारतीय टीम ने 2017 में आखिरी बार श्रीलंका की धरती पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। तब विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने सीरीज को क्लीन स्वीप किया था। पिछले श्रीलंका के दौरे से अब तक भारतीय टीम में कई बदलाव हो चुके हैं। कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और आगामी सीरीज में शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम अपनी चुनौती पेश करेगी।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement

WTC 

WTC में ऐसी है भारत और श्रीलंका की स्थिति 

WTC की अंक तालिका में भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल 48.15 प्रतिशत अंक के साथ पांचवे स्थान पर है। WTC 2025-27 में भारत ने कुल 9 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 4 मैच जीते हैं और 4 में ही शिकस्त झेली है। इस बीच 1 टेस्ट ड्रॉ रहा है। श्रीलंकाई टीम ने 1 मैच जीता है, 1 हारा है और 1 ही ड्रॉ खेला है। श्रीलंका फिलहाल (44.44) छठे स्थान पर है।

Advertisement