टी-20 विश्व कप 2026: भारतीय टीम का श्रीलंका में भव्य स्वागत, ढोल पर थिरके अर्शदीप
क्या है खबर?
टी-20 विश्व कप 2026 में रविवार (15 फरवरी) को भारतीय क्रिकेट टीम का पाकिस्तान क्रिकेट टीम से महामुकाबला होने वाला है। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय टीम शुक्रवार देर रात श्रीलंका पहुंच गई। इस दौरान हवाई अड्डे पर भारतीय टीम का ढोल के साथ भव्य स्वागत किया गया। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह खुद को रोक नहीं सके और ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए।
स्वागत
हार्दिक के साथ नजर आई माहिका
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के भारतीय खिलाड़ियों को टी-20 विश्व कप के दौरान परिवार को साथ रखने की अनुमति न देने के बाद भी हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को लेकर श्रीलंका पहुंच गए। वह भारतीय टीम के साथ हवाई अड्डे से बाहर निकलती नजर आईं। वीडियो में दिख रहा है कि हार्दिक माहिका का हाथ पकड़े हवाई अड्डे से बाहर निकल रहे हैं। अभिषेक शर्मा भी टीम के साथ कोलंबो पहुंच गए हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें अर्शदीप के थिरकने और हार्दिक के माहिका साथ जाने का वीडियो
VIDEO | Sri Lanka: Pacer Arshdeep Singh joins Sri Lankan dancers stationed to welcome the team in a traditional fashion. Team India arrived in Colombo ahead of the India–Pakistan T20 World Cup clash. Head coach Gautam Gambhir led the contingent out of the airport, while batter… pic.twitter.com/w8HxsReuF2
— Press Trust of India (@PTI_News) February 13, 2026
शुरुआत
भारत ने की है अच्छी शुरुआत
भारतीय टीम टी-20 विश्व कप में खिताब बचाने के इरादे से उतरी है। भारत ने ग्रुप-A में अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं और अब उसका सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है। भारत ने USA क्रिकेट टीम और नामीबिया क्रिकेट टीम के खिलाफ जीत दर्ज कर सुपर-8 चरण के लिए कदम बढ़ा लिए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करते ही भारतीय टीम अगले दौर के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। ऐसे में यह मुकाबला काफी अहम है।