इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जसप्रीत बुमराह की हुई वापसी
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें चोटिल विराट कोहली को भी शामिल किया गया है, बशर्ते वे इस महीने के अंत में फिटनेस टेस्ट पास कर लें। शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी गई है। इसी तरह टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर अक्षर पटेल की भी वापसी हुई है।
टीम
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
टीम में बुमराह की लंबे समय बाद वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी बार वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में आखिरी वनडे मैच खेला था। हालांकि, यशस्वी जायसवाल को मौका नहीं मिला है। वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली (फिटनेस टेस्ट पास करने के अधीन), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें BCCI की पोस्ट
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) June 21, 2026
India’s ODI squad for the England tour announced.
𝗡𝗢𝗧𝗘: Varun Chakaravarthy has been ruled out of the Ireland T20I Series as he continues his rehab at the BCCI COE.
More Details ▶️ https://t.co/wOdXTQqJto #TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/t0GypgM4kp
निराशा
चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हुए पांड्या
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दौरान मुंबई इंडियंस (MI) के साथ खेलते हुए लगी चोट से उबर नहीं पाए हैं। ऐसे में वह इस सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। इससे पहले चोट के कारण उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज से भी बाहर होना पड़ा था। BCCI अधिकारियों के अनुसार, पांड्या ने अभी तक गेंदबाजी में फिटनेस हासिल नहीं की है और उन्हें इसके लिए और समय की जरूरत है।
झटका
वरुण चक्रवर्ती आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से हुए बाहर
BCCI ने बताया कि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह अभी पुनर्वास प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए संशोधित भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा , संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।
कार्यक्रम
भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे का कार्यक्रम
भारतीय टीम अपने इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से करेगी। पहला मुकाबला 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा। उसके बाद दूसरा मैच 4 जुलाई को मैनचेस्टर, तीसरा 7 जुलाई को नॉटिंघम, चौथा 9 जुलाई को ब्रिस्टल और 5वां मुकाबल 11 जुलाई को साउथम्पटन में खेला जाएगा। इसी तरह वनडे सीरीज की शुरुआत बर्मिंघम के एडजबेस्टन में 14 जुलाई को पहले मैच से होगी। उसके बाद कार्डिफ (16 जुलाई) और लॉर्ड्स (19 जुलाई) में मैच खेले जाएंगे।