वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, गायकवाड़ की हुई वापसी
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम को 27 सितंबर से वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। इसके बाद 6 अक्टूबर से टी-20 सीरीज की भी मेजबानी करनी है। इन दोनों सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी टीमें घोषित की हैं। रुतुराज गायकवाड़ की वनडे टीम में वापसी हुई है। ध्रुव जुरेल को दूसरे विकेटकीपर के तौर पर वनडे टीम में चुना गया है। ऋषभ पंत का चयन नहीं हुआ है।
टीमें
आकिब नबी और नमन धीर को वनडे टीम में मिला मौका
भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, और नमन धीर।
भारत की टी-20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान) शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, और मयंक यादव।
प्रमुख खिलाड़ी
ये प्रमुख खिलाड़ी नहीं होंगे वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध
अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम जापान में होने वाले एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक के लिए अपनी दावेदारी पेश करेगी।
ऐसे में अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह भी जापान में टीम के साथ होंगे।
बता दें कि बुमराह ने चोट के बाद वापसी की है। वह इस समय अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं।
कार्यक्रम
ऐसा है सीरीज का पूरा कार्यक्रम
वेस्टइंडीज टीम 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में पहला वनडे खेलेगी।
इस सीरीज का दूसरा मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी में और तीसरा मैच 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा।
इसके बाद टी-20 सीरीज 6 अक्टूबर को लखनऊ से शुरू होगी, फिर रांची (9 अक्टूबर), इंदौर (11 अक्टूबर), हैदराबाद (14 अक्टूबर) और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा।
सभी वनडे दोपहर 2 बजे और टी-20 शाम 7 बजे से शुरू होंगे।
टीम
रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी करेंगे पंत
BCCI ने ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम घोषित की है, जिसमें पंत को कप्तान बनाया गया है। ये टीम रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच में हिस्सा लेगी।
रेस्ट ऑफ इंडिया: ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, सरफराज खान (उपकप्तान), स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय, और आयुष दोसेजा।