Loading...
टेस्ट क्रिकेट: इन भारतीय खिलाड़ियों ने एक सीरीज में लपके हैं सबसे ज्यादा कैच
केएल राहुल इस सूची में पहले स्थान पर हैं (फाइल तस्वीर)

टेस्ट क्रिकेट: इन भारतीय खिलाड़ियों ने एक सीरीज में लपके हैं सबसे ज्यादा कैच

Sep 15, 2026
11:58 am

क्या है खबर?

टेस्ट क्रिकेट में एक कैच सिर्फ विकेट नहीं दिलाता, बल्कि कई बार पूरे मैच की दिशा बदल देता है। भारतीय क्रिकेट टीम में भी कई बेहतरीन फिल्डरों ने मुश्किल कैच पकड़कर अपनी टीम को अहम मौकों पर सफलता दिलाई है। कुछ खिलाड़ियों ने तो एक ही टेस्ट सीरीज में कैच पकड़ने के मामले में रिकॉर्ड कायम किए हैं। ऐसे में आइए उन भारतीय खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा कैच लपके हैं।

#1

केएल राहुल (18 कैच, 2018) 

साल 2018 में भारतीय टीम 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलने इंग्लैंड गई थी। उस सीरीज में केएल राहुल ने 9 पारियों में 14 कैच लिए थे।

उन्होंने एक पारी में सबसे ज्यादा 4 कैच लपके थे। वह इस सूची में पहले स्थान पर हैं।

बतौर बल्लेबाज उन्होंने 10 पारियों में 29.90 की औसत से 299 रन बनाए थे। उनके बल्ले से एक शतक निकला था और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 149 रन रहा था।

#2

राहुल द्रविड़ (13 कैच, 2004) 

सूची में दूसरे स्थान पर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ हैं। साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलने भारत आई थी।

सीरीज में द्रविड़ ने 4 मैच की 8 पारियों में 13 कैच लिए थे। उन्होंने एक पारी में सबसे ज्यादा 3 कैच अपने नाम किए थे।

बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने 7 पारियों में 27.28 की औसत से 167 रन बनाए थे।

उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला था और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 60 रन था।

ADVERTISEMENT

#3

एकनाथ सोलकर (12 कैच, 1972) 

इस सूची में तीसरे स्थान पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी एकनाथ सोलकर हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साल 1972 की टेस्ट सीरीज में 5 मुकाबलों में 12 कैच लपके थे।

उन्होंने एक पारी में सबसे ज्यादा 12 कैच अपने नाम किए थे। उन्होंने 10 पारियों में बतौर बल्लेबाज 20.55 की औसत से 185 रन बनाए थे।

उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला था और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 75 रन रहा था।

ADVERTISEMENT

#4

इन भारतीय खिलाड़ियों ने एक टेस्ट सीरीज में लपके हैं 10 कैच 

इस सूची में चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से 6 भारतीय खिलाड़ी हैं। इन्होंने एक टेस्ट सीरीज में 10 कैच लपके हैं।

ये खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन (10 कैच, साल-1993 बनाम श्रीलंका), अजिंक्य रहाणे (10 कैच, साल-2015 बनाम श्रीलंका), द्रविड़ (10 कैच, साल-2002 बनाम इंग्लैंड), रहाणे (10 कैच, साल-2015/16 बनाम दक्षिण अफ्रीका), सोलकर (10 कैच, साल-1969 बनाम ऑस्ट्रेलिया) और अजीत वाडेकर (10 कैच, साल-1967 बनाम न्यूजीलैंड) हैं।

रहाणे ने एक सीरीज में ये कारनामा 2 बार किया है।

ADVERTISEMENT