Loading...
इंग्लैंड के खिलाफ तीनों प्रारूपों में 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी
अक्षर पटेल दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

इंग्लैंड के खिलाफ तीनों प्रारूपों में 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी

Jul 15, 2026
03:16 am

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में अक्षर पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंदबाजी में 4 विकेट लिए और बल्लेबाजी में अर्धशतकीय पारी खेली। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। वह तीनों प्रारूपों में इंग्लैंड के खिलाफ 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने वाले सिर्फ चौथे भारतीय बने हैं। आइए अन्य खिलाड़ियों पर एक नजर डाल लेते हैं।

#1

रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ सभी प्रारूपों में 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने हैं।

उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 14 मैचों की 26 पारियों में 47.79 की औसत से 1,147 रन बनाए थे।

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 24 पारियों में 45.10 की औसत से 857 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं।

टी-20 में रोहित के 16 मैचों की 15 पारियों में 35.92 की औसत से 467 रन हैं।

#2

जसप्रीत बुमराह 

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इंग्लैंड के खिलाफ सभी प्रारूपों में 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीत चुके हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ उनके आंकड़े कमाल के हैं। टेस्ट में बुमराह ने 17 मैच की 31 पारियों में 22.89 की औसत से 74 विकेट चटकाए हैं।

वनडे में उनके नाम 8 मैच की 8 पारियों में 18 विकेट है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बुमराह ने 6 पारियों में इंग्लैंड के खिलाफ 11.50 की औसत से 10 विकेट लिए हैं।

ADVERTISEMENT

#3

कुलदीप यादव 

भारतीय टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव का इंग्लैंड के खिलाफ तीनों प्रारूपों में प्रदर्शन शानदार रहा है।

वह टेस्ट, वनडे और टी-20 क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड जीतने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।

टेस्ट में उन्होंने 6 मैचों की 11 पारियों में 22.28 की औसत से 21 विकेट लिए हैं। वहीं, वनडे में उनके नाम 9 पारियों में 14 विकेट हैं।

टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 3 पारियों में 8 विकेट चटकाए हैं।

ADVERTISEMENT

#4

अक्षर पटेल

अक्षर इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की 10 पारियों में 15.37 की औसत से 32 विकेट चटकाए हैं।

इस दौरान उन्होंने 4 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं।

वनडे क्रिकेट में उन्होंने 6 मुकाबलों में 8 विकेट लेने के साथ 41 की औसत से 164 रन भी बनाए हैं।

वहीं, टी-20 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 15 मैचों की 13 पारियों में 32.50 की औसत से 12 विकेट लिए हैं।

ADVERTISEMENT