NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / मुंबई इंडियंस के लिए चमकने के बाद भारत के लिए खेले हैं ये खिलाड़ी
    अगली खबर
    मुंबई इंडियंस के लिए चमकने के बाद भारत के लिए खेले हैं ये खिलाड़ी
    शानदार रहा है किशन और सूर्यकुमार का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आगाज

    मुंबई इंडियंस के लिए चमकने के बाद भारत के लिए खेले हैं ये खिलाड़ी

    लेखन Neeraj Pandey
    Jul 20, 2021
    08:00 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) काफी सफल फ्रेंचाइजी रही है। इस फ्रेंचाइजी की खासियत है कि ये अपनी कोर टीम को बनाकर रखती है और प्लेइंग इलेवन में अधिक बदलाव नहीं करती है।

    इसके अलावा इस टीम में लगभग हर सीजन किसी एक नए खिलाड़ी को इतने मौके दिए जाते हैं कि वह अपने टैलेंट का प्रदर्शन दुनिया के सामने कर सके।

    एक नजर डालते हैं उन MI के खिलाड़ियों पर जो भारत के लिए खेले हैं।

    हार्दिक और क्रुणाल पंड्या

    MI की जान हैं पंड्या ब्रदर्स

    हार्दिक पंड्या को MI ने 2015 में खरीदा था और 2016 की शुरुआत में ही उन्होंने भारत के लिए अपना डेब्यू कर लिया था। तब से अब तक हार्दिक MI और भारतीय टीम दोनों के लिए काफी अहम खिलाड़ी बने हुए हैं।

    दूसरी ओर हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल 2016 में MI से जुड़े थे और उन्हें 2018 में भारत के लिए अपना डेब्यू करने का मौका मिला था।

    सूर्यकुमार यादव

    आखिरकार सूर्या को मिला उनकी मेहनत का फल

    सूर्यकुमार यादव लंबे समय से IPL और घरेलू क्रिकेट में निरंतरता के साथ प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उन्हें भारतीय टीम में मौका नहीं मिल रहा था। MI के लिए IPL 2020 में 15 पारियों में 480 रन बनाकर एक बार फिर सूर्या ने अपना दावा ठोका था।

    इस बार उन्हें मौका मिला और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 डेब्यू किया। अब वह श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू भी कर चुके हैं।

    ईशान किशन

    किशन को भी मिला MI के लिए बढ़िया प्रदर्शन का ईनाम

    विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 2020 IPL में आग उगल रहे थे। उन्होंने 13 पारियों में MI के लिए 516 रन बना दिए थे। इस प्रदर्शन के बाद उन्होंने भी सूर्या के साथ इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी-20 डेब्यू किया था।

    किशन ने वनडे डेब्यू भी सूर्या के साथ ही किया है। किशन वनडे और टी-20 दोनों फॉर्मेट में डेब्यू पर अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे और भारत के पहले बल्लेबाज हैं।

    जसप्रीत बुमराह

    MI के लिए खेलते हुए ही बुमराह पर पड़ी थी सबकी नजर

    2015 IPL में MI ने हार्दिक के अलावा जसप्रीत बुमराह को भी खरीदा था। बुमराह ने तीन मैचों में केवल चार ही विकेट लिए थे, लेकिन अनोखे एक्शन के कारण उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था।

    जनवरी 2016 में ही बुमराह ने भारत के लिए अपना डेब्यू कर लिया था। आज बुमराह दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं और भारत के सबसे प्रमुख हथियार बन चुके हैं।

    अन्य खिलाड़ी

    MI के लिए अच्छे प्रदर्शन के बाद इन खिलाड़ियों ने भी किया था अंतरराष्ट्रीय डेब्यू

    अंबाती रायडू ने लंबे समय तक MI के मिडिल ऑर्डर को संभाला है। 2014 IPL में उन्होंने 15 मैचों में 361 रन बनाए थे। इसके बाद सितंबर में ही उन्हें भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिल गया था।

    इसी प्रकार युवा लेगस्पिनर मयंक मर्कंडे को 2018 में MI ने खरीदा था और उन्होंने 15 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद ही मर्कंडे ने अपना इकलौता टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई इंडियंस
    हार्दिक पांड्या
    क्रुणाल पांड्या

    ताज़ा खबरें

    MI बनाम DC: कुलदीप यादव ने IPL में अपने 100 विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट समाचार
    भारत में बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामले, नया वेरिएंट जिम्मेदार या कम हुआ वैक्सीन का असर? कोरोना वायरस
    पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे में भारत से जाना होगा पाकिस्तान समाचार
    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान

    मुंबई इंडियंस

    MI बनाम RCB: टॉस जीतकर बैंगलोर ने किया गेंदबाजी का फैसला, जानिए प्लेइंग 11 क्रिकेट समाचार
    MI बनाम RCB: बैंगलोर के सामने 160 रनों का लक्ष्य, हर्षल पटेल ने लिए पांच विकेट इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम RCB: रोमांचक मुकाबले ने बैंगलोर की जीत, मैच में बने ये रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    IPL 2021, KKR बनाम MI: ऐसा रहा है दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन क्रिकेट समाचार

    हार्दिक पांड्या

    जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं हार्दिक पंड्या, भारतीय टीम में वापसी पर दिया अपडेट भारतीय क्रिकेट टीम
    वापसी की तैयारियों में लगे बुमराह, भारतीय टीम को नेट्स पर करेंगे गेंदबाजी जसप्रीत बुमराह
    हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड नताशा स्टैंकोविच के साथ अपने रिश्ते को किया ऑफिसियल क्रिकेट समाचार
    काैन हैं नताशा स्टैंकोविक, जिन पर हार्दिक पंड्या का आया दिल? क्रिकेट समाचार

    क्रुणाल पांड्या

    #Opinion: इन खिलाड़ियों को विश्व कप से पहले भारतीय टीम में मिलनी चाहिए जगह क्रिकेट समाचार
    भारतीय टीम में फिर हुई दो भाइयों की एंट्री, जानिए कितनी जोड़ियों ने मचाया है धमाल क्रिकेट समाचार
    इन युवा खिलाड़ियों पर होंगी सेलेक्टर्स की नजरें, टी-20 विश्व कप में मिल सकता है मौका क्रिकेट समाचार
    क्रुणाल पंड्या ने बताया, कैसे जॉन राइट ने दोनों भाईयों के टैलेंट को पहचाना इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025