Loading...
इन भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक
रोहित शर्मा भारत के दिग्गज सलामी बल्लेबाजों में हैं (फाइल तस्वीर)

इन भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक

Jul 20, 2026
02:54 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम में सलामी बल्लेबाजों की भूमिका हमेशा अहम रही है। नई गेंद के खिलाफ आक्रामक शुरुआत देने से लेकर बड़ी पारियां खेलने तक, कई सलामी बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी से खास पहचान बनाई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इन बल्लेबाजों ने कई यादगार शतक लगाए हैं और टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं उन भारतीय सलामी बल्लेबाजों के बारे में जिनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक हैं।

#1

रोहित शर्मा (46 शतक)

रोहित शर्मा इस सूची में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। बतौर सलामी बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके 46 शतक हो गए हैं।

उन्होंने टेस्ट में 9 शतक लगाए थे, जबकि टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनके बल्ले से 5 शतकीय पारियां निकली थीं।

रोहित इन दोनों प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं।

वहीं, वनडे क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज उनके नाम 32 शतक दर्ज हैं। वनडे में ये खिलाड़ी सलामी बल्लेबाज के तौर पर 9,865 रन बना चुका है।

#2

सचिन तेंदुलकर (45 शतक)

रोहित ने पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। बतौर सलामी बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेंदुलकर के नाम 45 शतक दर्ज थे।

उनके ये सभी शतक वनडे क्रिकेट में आए थे। उन्होंने इस प्रारूप में एक दोहरा शतक भी लगाया था और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 200 रन था।

बतौर ओपनर तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में 340 मुकाबले खेले, जिसमें उनके बल्ले से 15,310 रन निकले थे।

इस दौरान उन्होंने 75 अर्धशतकीय पारियां भी खेली थीं।

ADVERTISEMENT

#3

वीरेंद्र सहवाग (36 शतक)

वीरेंद्र सहवाग 36 शतकों के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज 22 शतक लगाए थे, जबकि वनडे क्रिकेट में उनके नाम 14 शतक दर्ज हैं।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सहवाग शतक नहीं लगा सके।

बतौर ओपनर उन्होंने 104 टेस्ट मैचों में 8,207 रन बनाए थे। वहीं, वनडे में 212 मुकाबलों में उनके बल्ले से 7,518 रन निकले थे।

उन्होंने इस प्रारूप में एक दोहरा शतक भी लगाया था।

ADVERTISEMENT

#4

सुनील गावस्कर (34 शतक)

चौथे स्थान पर पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनर भारत के लिए 34 शतक लगाए थे।

इनमें से 33 शतक टेस्ट क्रिकेट में आए थे, जबकि एकमात्र शतक वनडे क्रिकेट में दर्ज है।

गावस्कर ने बतौर सलामी बल्लेबाज 119 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उनके बल्ले से 9,067 रन निकले।

वहीं, वनडे क्रिकेट में उन्होंने ओपनर के तौर पर 83 मुकाबले खेले और इस दौरान एक शतक लगाने में सफल रहे।

ADVERTISEMENT