श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाज, शीर्ष पर है यह दिग्गज
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने वाला है। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय गेंदबाजों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा सकता है क्योंकि मेजबान बल्लेबाज घरेलू परिस्थितियों में काफी घातक साबित हो सकते हैं। ऐसे में आइए टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाजों पर नजर डालते हैं।
#1
अनिल कुंबले - 74 विकेट
इस सूची में पहले स्थान पर पूर्व दिग्गज स्पिनर और भारतीय कप्तान अनिल कुंबले हैं। उन्होंने अपनी गुगली में श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खासा परेशान किया था।
उन्होंने इस टीम के खिलाफ 18 मुकाबले खेले थे, जिसकी 28 पारियों में 31.20 की औसत और 2.67 की इकॉनमी से 74 विकेट चटकाए थे।
उन्होंने 4 बार पारी में 5 विकेट और 2 बार मैच में 10 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/59 की रहा है।
#2
रविचंद्रन अश्विन - 62 विकेट
इस सूची में दूसरे स्थान पर पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैं। उन्होंने भी अपने क्रिकेट करियर के दौरान श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खासा परेशान किया था।
उन्होंने इस टीम के खिलाफ 11 मुकाबले खेले थे, जिसकी 21 पारियों में 21.93 की औसत और 2.99 की इकॉनमी से 62 विकेट चटकाए थे।
उन्होंने 3 बार पारी में 5 विकेट और एक बार मैच में 10 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/46 की रहा है।
#3
हरभजन सिंह - 53 विकेट
इस सूची में तीसरे स्थान पर पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह हैं। उन्होंने भी अपने क्रिकेट करियर के दौरान श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खासा परेशान किया था।
उन्होंने इस टीम के खिलाफ 16 मुकाबले खेले थे, जिसकी 26 पारियों में 39.77 की औसत और 3.17 की इकॉनमी से 54 विकेट चटकाए थे।
उन्होंने 2 बार पारी में 5 विकेट और 2 बार मैच में 10 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/62 की रहा है।
#4
कपिल देव - 45 विकेट
इस सूची में चौथे स्थान पर पूर्व कप्तान कपिल देव हैं। वह इस सूची में शामिल एकमात्र तेज गेंदबाज भी हैं। उन्होंने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था।
उन्होंने इस टीम के खिलाफ 14 मुकाबले खेले थे, जिसकी 26 पारियों में 26.55 की औसत और 2.64 की इकॉनमी से 45 विकेट चटकाए थे।
उन्होंने 2 बार पारी में 4 विकेट और एक बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/110 की रहा है।