Loading...
श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय गेंदबाज बना सकते हैं ये रिकॉर्ड्स
350 टेस्ट विकेट पूरे करने के करीब हैं जडेजा (तस्वीर: एक्स/@ICC)

श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय गेंदबाज बना सकते हैं ये रिकॉर्ड्स

Aug 07, 2026
02:20 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने के लिए तैयार है। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में आगामी सीरीज में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज के कंधो पर रहने वाली है। वहीं, श्रीलंका की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कुलदीप यादव की भूमिका भी अहम रहने वाली है। इस सीरीज के दौरान भारतीय गेंदबाज कुछ अहम रिकॉर्ड्स बना सकते हैं। आइए उन पर एक नजर डालते हैं।

#1 

रविंद्र जडेजा पूरे कर सकते हैं 350 टेस्ट विकेट

रविंद्र जडेजा विश्व क्रिकेट के बेहतरीन ऑलराउंडर में शुमार हैं।

बल्लेबाजी में 4,000 से अधिक रन बना चुके जडेजा ने गेंदबाजी में अब तक 25.11 की औसत से 348 विकेट लिए है। इसमें 15 बार 5 विकेट हॉल शामिल है।

वह इस प्रारूप में अपने 350 विकेट पूरे करने से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं।

वह भारत की ओर से टेस्ट में 350 विकेट लेने वाले सिर्फ 5वें गेंदबाज बन जाएंगे।

जडेजा

इस सूची में शामिल होंगे जडेजा

जडेजा से पहले 350+ विकेट वाले भारतीय सिर्फ अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन, कपिल देव और हरभजन सिंह हैं।

कुंबले टेस्ट में सर्वाधिक विकेट (619) वाले भारतीय गेंदबाज हैं। उनके बाद अश्विन ने 537, कपिल ने 434 और हरभजन ने 417 विकेट लिए थे।

जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 4,000+ रन बनाने के साथ-साथ 350+ विकेट वाले सिर्फ चौथे ऑलराउंडर बन जाएंगे।

उन्होंने पहले ऐसा कारनामा सिर्फ कपिल, इयान बॉथम और डेनियल विटोरी ने किया था।

ADVERTISEMENT

कुलदीप 

एशिया में 250 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरी कर लेंगे कुलदीप 

गॉल और कोलंबो में होने वाले दोनों टेस्ट में कुलदीप के खेलने की संभावना है।

इस चाइनामैन गेंदबाज ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में कुल 368 विकेट लिए हैं, जिसमें टेस्ट में 79 सफलताएं शामिल हैं।

कुलदीप ने एशिया में खेलते हुए सभी प्रारूप में 141 पारियों में 24.14 की औसत के साथ कुल 249 विकेट लिए हैं।

वह एक और सफलता हासिल करते हुए एशिया में अपने 250 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे कर लेंगे।

ADVERTISEMENT

सिराज 

सिराज हासिल कर सकते हैं ये मुकाम 

तेज गेंदबाज सिराज ने अपने अब तक के टेस्ट करियर में 46 पारियों में 29.74 की औसत के साथ 140 विकेट लिए हैं।

वह 10 सफलताएं और हासिल करते हुए टेस्ट करियर में अपने 150 विकेट पूरे कर लेंगे।

सिराज ने अब तक विदेशों में (विपक्षी टीम के घर पर) 29.58 की औसत के साथ 99 विकेट चटकाए हैं। वह विदेशों में खेलते हुए अपने विकेटों का शतक भी पूरा कर लेंगे।

ADVERTISEMENT