Loading...
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अफगानिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
अर्शदीप ने अफगानिस्तान के खिलाफ लिए 8 विकेट (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अफगानिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

Sep 06, 2026
03:21 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम 13 सितंबर से अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगी। अब तक इन टीमों के बीच 2024 में एक द्विपक्षीय टी-20 सीरीज खेली गई है, जिसे भारतीय टीम ने 3-0 से जीता था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम आगामी सीरीज में भी वर्चस्व बरकरार रखना चाहेगी। भारतीय गेंदबाज इस सीरीज में कमाल दिखाना चाहेंगे। इस बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अफगानिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक विकट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

अर्शदीप सिंह (8 विकेट)

अर्शदीप सिंह अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं।

उन्होंने 5 मैचों में 15.00 की औसत और 7.05 की इकॉनमी रेट के साथ 8 विकेट लिए हैं।

इस बीच मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 32 रन देते हुए 3 विकेट लेना रहा। उन्होंने एक ओवर मेडन भी किया।

उन्होंने 2022 में इस टीम के खिलाफ पहली बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

#2 

भुवनेश्वर कुमार (5 विकेट)

भुवनेश्वर कुमार ने एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते मैच में 5 विकेट लिए थे।

दुबई में भारत ने पहले खेलते हुए 212/2 का स्कोर खड़ा किया था।

जवाब में भुवनेश्वर ने पावरप्ले में ही 4 विकेट चटका लिए थे। उनकी स्विंग के सामने अफगानी बल्लेबाज बेबस नजर आए थे।

शुरुआती 7 ओवरों के भीतर ही अफगानिस्तान का स्कोर 21 रन पर 6 विकेट हो गया था और भुवनेश्वर ने अपना 5 विकेट हॉल पूरा कर लिया।

ADVERTISEMENT

#3 

रविचंद्रन अश्विन (5 विकेट)

पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विनरविचंद्रन अश्विन भी इस सूची में शामिल हैं।

उन्होंने 3 मैचों में 12.20 की औसत और 5.08 की इकॉनमी रेट के साथ 5 विकेट चटकाए हैं।

इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14 रन देते हुए 2 विकेट लेना रहा।

अश्विन ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 65 मैच खेले थे, जिसमें 23.22 की औसत के साथ 72 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 7 से कम की रही।

ADVERTISEMENT

#4 

अक्षर पटेल (5 विकेट)

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी इस सूची का हिस्सा हैं।

क्रिकइंफो के मुताबिक, अक्षर ने अफगानिस्तान के खिलाफ 4 टी-20 मैच खेले हैं, जिसकी 4 ही पारियों में उन्होंने 15.80 की औसत और 5.26 की इकॉनमी रेट के साथ 5 विकेट चटकाए हैं।

इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देते हुए 2 विकेट लेना रहा है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ एक ओवर मेडन भी किया है।

ADVERTISEMENT