Loading...
इन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के एक मैदान पर बनाए हैं सबसे ज्यादा रन 
विराट कोहली और शुभमन गिल दोनों इस सूची का हिस्सा हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

इन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के एक मैदान पर बनाए हैं सबसे ज्यादा रन 

Jul 15, 2026
02:21 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड की सरजमीं पर कई मैदानों में यादगार पारियां खेली हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन किसी एक मैदान पर सबसे ज्यादा प्रभावशाली रहा है। इन बल्लेबाजों ने बार-बार उसी मैदान पर बड़ी पारियां खेलते हुए रन का अंबार लगाया और कई अहम रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। ऐसे में आइए जानते हैं, इंग्लैंड के किसी एक मैदान पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन हैं?

#1

विराट कोहली (638 रन, एजबेस्टन)

इस सूची में पहले स्थान पर दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हैं। उन्होंने इंग्लैंड के एजबेस्टन मैदान पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 63.80 की औसत से 638 रन बनाए हैं।

कोहली ने यहां 2 टेस्ट मैचों की 4 पारियों में 57.75 की औसत से 231 रन बनाए।

वनडे में उन्होंने 8 पारियों में 85 की औसत से 340 रन बनाए हैं, जबकि टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 2 पारियों में उनके बल्ले से 33.50 की औसत से 67 रन निकले हैं।

#2

सचिन तेंदुलकर (588 रन, नॉटिंघम)

इस सूची में दूसरे स्थान पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं।

उन्होंने नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 58.80 की औसत से 588 रन बनाए हैं।

सचिन ने यहां 4 टेस्ट मैचों की 8 पारियों में 67.62 की औसत से 541 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल थे।

वहीं, वनडे क्रिकेट में उन्होंने इस मैदान पर 2 मैचों की 2 पारियों में 23.50 की औसत से 47 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT

#3

शुभमन गिल (531 रन, एजबेस्टन)

तीसरे स्थान पर शुभमन गिल हैं। एजबेस्टन में उनके आंकड़े शानदार रहे हैं। उन्होंने यहां 132.75 की औसत से 531 रन बनाए हैं।

गिल ने इस मैदान पर 2 टेस्ट की 4 पारियों में 112.75 की औसत से 451 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक निकले, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 रन रहा।

वनडे में उन्होंने यहां एक पारी में 80 रन बनाए हैं, जबकि अब तक एजबेस्टन में कोई टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेले हैं।

ADVERTISEMENT

#4

दिलीप वेंगसरकर (508 रन, लॉर्ड्स) 

भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर का लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर शानदार रिकॉर्ड रहा है।

उन्होंने यहां 4 टेस्ट की 8 पारियों में 72.57 की औसत से 508 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 1 अर्धशतक निकला, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 157 रन रहा।

उन्होंने यहां कोई वनडे नहीं खेला।

खास बात यह है कि उनके अलावा कोई भी भारतीय इस मैदान पर टेस्ट में 400 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका है।

ADVERTISEMENT