Loading...
वेस्टइंडीज के खिलाफ एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
विराट कोहली के आंकड़े वेस्टइंडीज के खिलाफ कमाल के हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

वेस्टइंडीज के खिलाफ एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

Sep 19, 2026
03:08 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच वनडे क्रिकेट में कई शानदार मुकाबले देखने को मिले हैं। दोनों टीमों के बीच खेली गई अब तक के वनडे सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने कई बार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कुछ बल्लेबाजों ने तो एक सीरीज में लगातार रन बनाकर अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया। ऐसे में आइए उन भारतीय बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

#1

विराट कोहली (453 रन, साल-2018)

इस सूची में पहले स्थान पर विराट कोहली हैं। साल 2018 में वेस्टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर आई थी।

5 मैचों की उस सीरीज में कोहली ने 5 पारियों में 151 की उम्दा औसत के साथ 453 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 112.96 की रही थी।

कोहली के बल्ले से उस सीरीज में 3 शतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 157 रन रहा था।

कोहली ने उस सीरीज में 52 चौके और 7 छक्के लगाए थे।

#2

रोहित शर्मा (389 रन, साल-2018)

साल 2018 की उसी सीरीज में रोहित शर्मा का बल्ला भी खूब चला था। उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 389 रन बनाए थे। उनकी औसत 129.66 की रही थी।

रोहित ने 118.96 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।

उनके बल्ले से 2 शतक और एक अर्धशतक निकला था। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 162 रन रहा था।

रोहित ने 5 मैचों की सीरीज में 43 चौके और 16 छक्के लगाए थे।

ADVERTISEMENT

#3

अजिंक्य रहाणे (336 रन, साल-2017)

साल 2017 में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर गई थी। उस सीरीज में पूर्व भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे कमाल के फॉर्म में थे।

उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में 67.20 की शानदार औसत के साथ 336 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 77.06 की रही थी।

रहाणे के बल्ले से एक शतक और 3 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन था।

उन्होंने उस सीरीज में 34 चौके और 3 छक्के लगाए थे।

ADVERTISEMENT

#4

वीवीएस लक्ष्मण (312 रन, साल-2003)

वीवीएस लक्ष्मण इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। साल 2002 में वेस्टइंडीज 7 मैचों की वनडे सीरीज खेलने भारत आई थी।

उस सीरीज में लक्ष्मण ने 7 पारियों में 52 की औसत से 312 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 78.98 की थी।

उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 99 रन रहा था।

उस सीरीज में इस भारतीय दिग्गज ने 27 चौके लगाए थे। हालांकि, उनके बल्ले से एक भी छक्का नहीं निकला था।

ADVERTISEMENT