इन भारतीय बल्लेबाजों ने श्रीलंका में दोहरा टेस्ट शतक जड़ने का किया है कारनामा
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से गॉल में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ 2 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेलने उतरेगी। यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा होने के कारण भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस सीरीज में प्रशंसकों को दोनों टीमों के बल्लेबाजों की ओर से कुछ बेहतरीन पारियां खेलने की उम्मीद रहेगी। इसी संदर्भ में हम श्रीलंका की धरती पर टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं।
#1
वीरेंद्र सहवाग - 201* रन, 2008
पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय थे।
उन्होंने 2008 में गॉल टेस्ट की पहली पारी में 231 गेंदों पर शानदार 201* रन बनाए थे।
इस पारी में 22 चौके और चार छक्के शामिल थे, जिसके चलते भारत ने 329 रन का स्कोर बनाया और बाद में 170 रनों से जीत हासिल की।
सहवाग एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट पारी के अंत तक नाबाद रहते हुए दोहरा शतक लगाया है।
#2
सचिन तेंदुलकर - 203 रन, 2010
श्रीलंका में यह कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने जुलाई 2010 में कोलंबो में शानदार 203 रन की पारी खेली थी।
नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए तेंदुलकर ने शानदार प्रदर्शन किया और 347 गेंदों में 23 चौके और एक छक्का लगाया।
उन्होंने सुरेश रैना (120) के साथ 256 रन की साझेदारी की, जिससे भारत ने श्रीलंका के पहली पारी के 642/4 के जवाब में 707 का स्कोर बनाया। यह मुकाबला ड्रॉ रहा था।