टी-20 क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के लिए 2026 शानदार बीता है। उन्होंने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया था। इसके अलावा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भी 1,000 से अधिक रन बना चुके हैं। वह एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी-20 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है। आइए इस सूची के बारे में जानते हैं।
#1
ईशान किशन (1,644* रन, 2026)
किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से खेलते हुए IPL 2026 में 15 पारियों में 40.13 की औसत और 182.42 की स्ट्राइक रेट के साथ 602 रन बनाए।
उन्होंने इस साल अब तक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 30 पारियों में 38.59 की औसत और 168.06 की स्ट्राइक रेट से 1,042 रन बनाए हैं।
इस साल किशन अब तक 45 टी-20 पारियों में 1,644 रन बना चुके हैं। अभी उनके पास इन आंकड़ों पर और बेहतर करने का मौका है।
#2
विराट कोहली (1,614 रन, 2016)
किशन ने कोहली का एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ा।
कोहली ने 2016 में 89.66 की औसत और 147.12 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,614 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से 4 शतक भी निकले थे।
IPL 2016 में इस दिग्गज बल्लेबाज ने 16 पारियों में 81.08 की उम्दा औसत और 152.03 की स्ट्राइक रेट से 973 रन बनाए थे।
यह एक IPL सीजन में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड है।
#3
अभिषेक शर्मा (1,602 रन, 2025)
भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी इस सूची का हिस्सा हैं।
उन्होंने 2025 में 41 मैचों की 40 पारियों में 41.07 की औसत और 202.01 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,602 रन बनाए थे।
उन्होंने पिछले साल 148 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 3 शतक और 9 अर्धशतक लगाए थे।
IPL 2025 में उन्होंने 33.76 की औसत और 193.39 की स्ट्राइक रेट से 439 रन अपने नाम किए थे।
#4
सूर्यकुमार यादव (1,503 रन, 2022)
पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का टी-20 करियर शानदार रहा है।
साल 2022 में उन्होंने 41 टी-20 मैच खेले थे, जिसमें 45.54 की औसत और 175.99 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,503 रन अपने नाम किए थे।
क्रिकइंफो के मुताबिक, 2022 में उन्होंने 31 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें 46.56 की औसत और 187.43 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,164 रन बनाए थे।
बता दें कि उन्होंने IPL 2022 में 43.28 की औसत से 303 रन अपने नाम किए थे।