NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत 3 बार ICC चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    भारत 3 बार ICC चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी, ये बने रिकॉर्ड्स
    भारत ने दुबई में तिरंगा फहरा दिया (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    भारत 3 बार ICC चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 09, 2025
    09:49 pm

    क्या है खबर?

    चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया।

    2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।

    साल 2002 में भारतीय टीम सौरव गांगुली की कप्तानी में श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ संयुक्त रूप से विजेता रही थी। इसके साथ भारत 3 बार यह ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल (63) और माइकल ब्रेसवेल (53) ने अर्धशतकीय पारी खेली। भारतीय टीम को 252 रन का लक्ष्य मिला।

    वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए।

    जवाब में रोहित शर्मा (76) की धमाकेदार पारी ने जोरदार शुरुआत दिलाई। बीच के ओवरों में विकेट गिरे, लेकिन श्रेयस अय्यर (48), अक्षर पटेल (29) और केएल राहुल (34*) की महत्वपूर्ण पारियों ने टीम को शानदार जीत दिला दी।

    अर्धशतक

    मिचेल ने जड़ा चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला अर्धशतक

    मिचेल ने 101 गेंदों का सामना किया और 63 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 3 चौके निकले और उनकी स्ट्राइक रेट 62.37 की रही।

    यह उनके वनडे क्रिकेट करियर का 8वां और चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 91 गेंदों में पूरा किया।

    उन्होंने टॉम लैथम (14) के साथ चौथे विकेट के लिए 33 रन और ग्लेन फिलिप्स (34) के साथ 5वें विकेट के लिए 57 रन की अहम साझेदारी निभाई।

    पारी

    ब्रेसवेल की पारी पर एक नजर 

    ब्रेसवेल ने 40 गेंदों का सामना किया और 53 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 132.50 की रही।

    यह उनके वनडे क्रिकेट करियर और चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास का पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने सिर्फ 39 गेंदों में पूरा कर लिया था।

    उन्होंने मिचेल के साथ छठे विकेट के लिए 46 रन और कप्तान मिचेल सेंटनर (8) के साथ 7वें विकेट के लिए 28 रन की अहम साझेदारी निभाई।

    कप्तानी

    रोहित ने खेली कप्तानी पारी 

    रोहित 83 गेंदों पर 76 रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 91.56 की रही।

    यह उनके वनडे करियर का 58वां अर्धशतक रहा।

    भारतीय कप्तान ने शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 105 रन की शानदार साझेदारी निभाई। रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपना पहला अर्धशतक लगाया।

    इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 41 रन था। उन्होंने यह पारी बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी।

    कप्तान

    कप्तान के तौर पर रोहित ने पूरे किए 2,500 रन 

    रोहित ने 2017 में पहली बार भारतीय टीम की वनडे में कप्तानी की थी। उन्होंने इस प्रारूप में 56 मैचों में भारत की कमान संभाली है, जिसमें 53.31 की औसत और 112.02 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,506 रन बनाए।

    इस बीच उन्होंने 5 शतक और 17 अर्धशतक लगाए।

    बिना कप्तानी के उन्होंने 210 मैचों में 47.85 की औसत के साथ 8,662 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 27 शतक और 41 अर्धशतक लगाए हैं।

    जानकारी

    रोहित ने कीवी टीम के खिलाफ पूरे किए 1,000 रन 

    रोहित ने कीवी टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 1,000 रन भी पूरे किए। उन्होंने 29 पारियों में 38.32 की औसत से 1,073 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 147 रन रहा है।

    शर्मनाक

    शमी के नाम आया ये शर्मनाक रिकॉर्ड 

    मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने 10 ओवर में 74 रन लुटाए। इस बीच उन्होंने मिचेल के रूप में इकलौती सफलता हासिल की। दुबई में हुए मैच में वह नई गेंद से विकेट नहीं ले सके।

    ICC टूर्नामेंट के फाइनल (वनडे) में वह दूसरे सबसे महंगे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं।

    पहले स्थान पर जवागल श्रीनाथ हैं। उन्होंने 2003 के वनडे विश्व कप में 10 ओवर में 87 रन लुटाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    भारतीय क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    वनडे क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    कौन है मणिपुर पुलिस में रहा मैतेई नेता कानन सिंह, जिसकी गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा?  मणिपुर
    गोविंदा को झूठी तारीफें पसंद? सुनीता आहूजा बोलीं- सच्चाई बताऊं तो उनका मुंह बन जाता है गोविंदा
    यूट्यूब वीडियो करना चाहते हैं डाउनलोड, जानिए क्या हैं आसान तरीके  यूट्यूब
    पहली बार इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 4 फीसदी के पार, जानिए कितनी बिकीं  इलेक्ट्रिक कार

    रोहित शर्मा

    रणजी ट्रॉफी 2024-25: रोहित-जायसवाल ने फिर किया निराश, दूसरी पारी में खामोश रहा बल्ला यशस्वी जायसवाल
    ICC टी-20 टीम ऑफ द ईयर 2024 का हुआ ऐलान, रोहित शर्मा बने कप्तान  इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    रणजी ट्रॉफी 2024-25: जम्मू-कश्मीर ने मुंबई को हराया, बेकार गया शार्दुल का शतक रणजी ट्रॉफी
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025, पहला सेमीफाइनल: एलेक्स केरी ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025, पहला सेमीफाइनल: विराट कोहली वनडे में दूसरे सर्वाधिक कैच लेने वाले खिलाड़ी बने विराट कोहली
    कुलदीप यादव का ICC वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों में निराशजनक रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े कुलदीप यादव
    रोहित शर्मा के नाम हुए ICC वनडे टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के, क्रिस गेल को पछाड़ा रोहित शर्मा

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025

    रोहित शर्मा कब तक क्रिकेट खेलेंगे? पत्रकार के सवाल पर गौतम गंभीर ने दिया ये जवाब  रोहित शर्मा
    स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ मिली हार के बाद वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास भारतीय क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का ऐसा रहा सफर, जानिए आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा सभी ICC टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने, जानिए सफर  रोहित शर्मा

    वनडे क्रिकेट

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    ICC वनडे रैंकिंग: विराट कोहली ने शीर्ष-5 में बनाई जगह, इन खिलाड़ियों को भी हुआ फायदा  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दोनों देशों के बीच वनडे में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान में इन बल्लेबाजों ने वनडे प्रारूप में खेली हैं सर्वोच्च शतकीय पारियां इब्राहिम जादरान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025