NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: भारतीय टीम ने एक दिन में खड़ा किया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
    अगली खबर
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: भारतीय टीम ने एक दिन में खड़ा किया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
    शफाली वर्मा ने शानदार दोहरा शतक लगाया (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: भारतीय टीम ने एक दिन में खड़ा किया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

    लेखन आदर्श कुमार
    Jun 28, 2024
    05:14 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में भारत ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

    पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 525 रन बना लिए थे। हरमनप्रीत (42*) और ऋचा घोष (43*) अभी नाबाद हैं।

    शफाली वर्मा ने पहले दिन दोहरा शतक और स्मृति मंधाना ने शतकीय पारी खेली।

    ऐसे में आइए पहले दिन के खेल पर नजर डाल लेते हैं।

    बड़ा रिकॉर्ड

    भारत ने हासिल की यह बड़ी उपलब्धि 

    भारतीय महिला टीम ने पुरुष और महिला क्रिकेट को मिलाकर किसी भी टेस्ट के एक दिन में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। पहले स्थान पर पुरुषों की इंग्लैंड टीम है।

    उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 1936 में खेले गए मुकाबले में दूसरे दिन 588 रन बनाए थे।

    भारतीय महिलाओं ने इंग्लैंड का ही रिकॉर्ड तोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंची हैं। इंग्लैंड ने साल 1924 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे दिन 522 रन बनाए थे।

    पहला

    ऐसा रहा पहले दिन का खेल 

    भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ और पहले विकेट के लिए मंधाना और शफाली ने 312 गेंदों में 292 रन की साझेदारी निभाई।

    शफाली के बल्ले से 205 रन निकले और मंधाना ने 149 रन बनाए।

    इन दोनों के आउट होने के बाद जेमिमा रोड्रिगेज ने मोर्चा संभाला और वह भी 55 रन बनाने के बाद आउट हुईं।

    दक्षिण अफ्रीका का कोई भी गेंदबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।

    शतक

    मंधाना ने जड़ा दूसरा टेस्ट शतक

    मंधाना 161 गेंद में 149 रन बनाकर आउट हुईं। इस दौरान उन्होंने 27 चौके और 1 छक्का लगाया। उनकी स्ट्राइक रेट 92.55 की रही। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक रहा।

    मंधाना भारत के लिए संयुक्त रूप से दूसरी सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं हैं। उन्होंने हेमलता काला की बराबरी की है।

    भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड संध्या अग्रवाल के नाम है। उन्होंने 4 शतक लगाए थे।

    दोहरा

    शफाली वर्मा ने जड़ा महिला टेस्ट क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक 

    शफाली 197 गेंद में 205 रन बनाकर आउट हुईं। उनके बल्ले से 43 चौके और 8 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 104.06 की रही।

    उन्होंने महिला क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक (194 गेंदें) बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने एनाबेल सदरलैंड का रिकॉर्ड तोड़ा।

    ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की इस खिलाड़ी ने इस साल फरवरी के महीने में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही 248 गेंदों का सामना करते हुए दोहरा शतक जड़ा था।

    तेज

    मंधाना ने महिला टेस्ट क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज शतक भी लगाया

    मंधाना महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक (122) जड़ने वाली खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर आ गईं हैं।

    मंधाना की साथी खिलाड़ी शफाली ने इसी मुकाबले में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

    उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 113 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

    दोनों ने इस मामले में इंग्लैंड की जेनेट ब्रिटिन को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 1984 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 137 गेंदों में शतक जड़ा था।

    बराबरी

    शफाली ने मिताली राज की बराबरी की 

    भारतीय टीम के लिए टेस्ट में शफाली से पहले सिर्फ एक खिलाड़ी मिताली राज ने दोहरा शतक जड़ा था। उन्होंने इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2002 में 214 रन की पारी खेली थी।

    दोनों खिलाड़ियों के अलावा कोई भी भारतीय महिला खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक नहीं लगा पाईं हैं।

    शफाली दुनिया की सिर्फ 10वीं महिला खिलाड़ी बनी हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है।

    जानकारी

    जेमिमा ने जड़ा तीसरा अर्धशतक 

    जेमिमा ने 94 गेंद का सामना किया और 55 रन बनाए। उनके बल्ले से 8 चौके निकले। उनके टेस्ट करियर का यह तीसरा अर्धशतक रहा। उन्होंने अब तक 3 मुकाबले खेले हैं और 58.75 की औसत से 235 रन बनाने में कामयाब रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: एलिस पेरी ने लगाया वनडे करियर का 33वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट, पहला वनडे: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: श्रेयंका पाटिल ने किया वनडे डेब्यू, जानिए उनके आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: टी-20 सीरीज की टीमें, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम करेगी भारत का दौरा, वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी क्रिकेट समाचार
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम घोषित क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, महिला क्रिकेट: ली के शतक से दक्षिण अफ्रीका ने जीता तीसरा वनडे वनडे क्रिकेट
    महिला विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका को हराकर इंग्लैंड ने बनाई फाइनल में जगह, बने ये रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार

    टेस्ट क्रिकेट

    ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेड ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास, ऐसे रहे उनके आंकड़े मैथ्यू वेड
    वनिंदु हसरंगा ने 7 महीने बाद वापस लिया टेस्ट से संन्यास, बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे सीरीज श्रीलंका क्रिकेट टीम
    मुशफिकुर रहीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हुए बाहर, जानिए क्या है कारण बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    वनिंदु हसरंगा पर संन्यास से वापसी के बाद लगा 2 टेस्ट मैचों का प्रतिबंध, जानिए कारण श्रीलंका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इन गेंदबाजों ने ली हैं एक से अधिक हैट्रिक टी-20 विश्व कप 2024
    रोहित शर्मा का टी-20 विश्व कप के नॉकआउट मैचों में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े रोहित शर्मा
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: स्मृति मंधाना लगातार तीसरे शतक से चूकीं, पूरे किए अपने 3,500 रन स्मृति मंधाना
    भारतीय महिला टीम ने तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराया, 3-0 से जीती सीरीज भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025