Loading...
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका 
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया गया है (फाइल तस्वीर)

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका 

Nov 09, 2026
05:27 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की चयन समिति ने दिसंबर में होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का चयन कर लिया है। इस दौरे पर भारतीय महिला टीम सभी प्रारूपों में मुकाबले खेलेगी। दोनों देशों के बीच एक टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। हाल ही में भारतीय टीम को जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज में शानदार जीत मिली थी।

वनडे

ऐसी है भारत की वनडे और टेस्ट टीम 

भारत की टेस्ट टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्री चरणी, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतिमनी कलिता और सयाली सतघरे।

भारत की वनडे टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतिमनी कलिता और सयाली सतघरे।

टी-20

ऐसी है भारत की टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम 

भारत की टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शफाली वर्मा (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, प्रेमा रावत, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और सयाली सतघरे।

सीरीज का एकमात्र टेस्ट मैच 9 दिसंबर से गकेबरहा में खेला जाएगा। वहीं, वनडे सीरीज के मुकाबले 16, 19 और 22 दिसंबर को क्रमशः पार्ल, केपटाउन और ब्लोमफोंटेन में खेले जाएंगे।

ADVERTISEMENT

जानकारी

टी-20 सीरीज के शेड्यू पर एक नजर 

टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर को बेनोनी में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरे और तीसरे मैच क्रमशः 29 और 30 दिसंबर को पोटचेफस्ट्रूम में आयोजित होंगे।

ADVERTISEMENT