एशियाई खेलों में भारत ने जीता पहला पदक, निशानेबाजी में भारतीय महिला टीम को मिला रजत
क्या है खबर?
जापान में खेले जा रहे एशियाई खेलों में भारत के खाते में पहला पदक आ गया है। दरअसल, 10 मीटर एयर राइफल महिला टीम इवेंट में इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद की भारतीय महिला टीम ने रजत पदक जीता। भारतीय टीम ने कुल 1898 का स्कोर किया, जो चीन के 1904.2 के स्कोर से ठीक पीछे रह गया। इस स्पर्धा का कांस्य पदक मेजबान जापान के नाम रहा।
प्रदर्शन
सोनम और इलावेनिल ने व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में भी बनाई जगह
सोनम (634.1) और इलावेनिल (633.5) ने इस स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया।
यही कारण रहा कि टीम स्पर्धा के साथ-साथ इलावेनिल और सोनम ने 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता के व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालिफाई किया।
उनके स्कोर उन्हें अंतिम-8 निशानेबाजों में जगह दिलाने के लिए काफी थे।
अब इन दोनों निशानेबाजों के पास भारत की पदक तालिका में योगदान देने का एक और मौका होगा।
विदर्शा ने 630.4 का स्कोर किया और फाइनल में जगह नहीं बना सकी।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Silver In 10m Air Rifle Women’s Team 🥈
— SAI Media (@Media_SAI) September 20, 2026
Team India’s Elavenil Valarivan, Vidarsa K Vinod & Sonam Uttam Maskar secured the Silver Medal, with a score of 1898.0.
Gold: China – 1904.2
Silver: India – 1898.0
Bronze: Japan – 1897.1
A strong start to India’s medal tally at the Asian… pic.twitter.com/gRMmfe85K5
चीन
चीन ने नए रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण
चीन ने पिछले साल अगस्त में हुई एशियाई चैंपियनशिप में बनाए गए अपने ही 1902.0 के पिछले रिकॉर्ड को बेहतर किया।
यह रिकॉर्ड एशियाई रिकॉर्ड भी था।
बाकी बचे पदक के लिए भारत और मेजबान जापान के बीच कड़ा मुकाबला था, लेकिन अहम मौकों पर भारतीय निशनेबाजों ने संयम बनाए रखा।
रजत पदक के लिए हुए कड़े मुकाबले के बाद जापान 1897.1 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जो भारत से सिर्फ 0.9 अंक पीछे था।