NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / अगले साल भारत में खेला जाएगा अंडर-17 महिला विश्व कप, तारीख का हुआ ऐलान
    अगली खबर
    अगले साल भारत में खेला जाएगा अंडर-17 महिला विश्व कप, तारीख का हुआ ऐलान

    अगले साल भारत में खेला जाएगा अंडर-17 महिला विश्व कप, तारीख का हुआ ऐलान

    लेखन अंकित पसबोला
    May 21, 2021
    05:11 pm

    क्या है खबर?

    महिलाओं के अंडर-17 फुटबाल विश्व कप अगले साल भारत में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी जबकि फाइनल मुकाबला 30 अक्टूबर को खेला जाएगा। फुटबाल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने गुरुवार को यह घोषणा की है।

    इससे पहले यह टूर्नामेंट 2020 में खेला जाना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे 2021 के लिए स्थगित करना पड़ा था। हालांकि, इस साल भी इस टूर्नामेंट का आयोजन सम्भव नहीं सका और इसे कैंसिल करना पड़ा था।

    शेड्यूल

    अंडर-17 और अंडर-20 विश्व कप की तारीखों का हुआ ऐलान

    फीफा ने पिछले साल नवंबर में भारत को विश्व कप 2022 की मेजबानी के अधिकार सौंप दिए।

    फीफा की गवर्निंग इकाई ने कहा, "फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 (11-30 अक्टूबर 2022), अंडर-20 महिला विश्व कप कोस्टा रिका 2022 (10-28 अगस्त 2022) के लिए तारीखों को भी मंजूरी दे दी गई है।"

    इस साल 19 से 25 जून के बीच होने वाले फीफा अरब कप 2021 के लिए 14-टीमों के प्लेऑफ की तारीखों को भी मंजूरी दे दी है।

    विश्व कप 2023

    20 जुलाई 2023 से शुरू होगा महिला विश्व कप

    फीफा परिषद ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेले जाने वाले महिला विश्व कप की तारीखों का भी ऐलान किया है। यह टूर्नामेंट 20 जुलाई से 20 अगस्त 2023 तक आयोजित किया जाएगा। इस विश्व कप की मेजबानी दस मैदानों के हिस्से में आई है।

    दूसरी तरफ महिला विश्व कप 2023 के लिए नया प्लेऑफ टूर्नामेंट 17 से 23 फरवरी, 2023 तक खेला जाना तय है।

    जानकारी

    टीमों की संख्या में किया गया इजाफा

    इस बार टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। विश्व कप 2023 में 32 टीमें भाग लेंगी। बता दें इससे पहले 24 टीमों ने हिस्सा लिया था।

    मेजबानी

    इससे पहले पुरुषों के अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी कर चुका है भारत

    फीफा की सहायक कंपनियां ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले महिला विश्व कप 2023 और कनाडा, मैक्सिको और यूएसए में विश्व कप 2026 के आयोजन के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होंगी।

    यह दूसरा मौका होगा जब भारत में अंडर-17 विश्व कप खेला जाएगा। इससे पहले भारत ने साल 2017 में कोलकाता, कोच्चि और नई दिल्ली सहित छह शहरों में पुरुषों के अंडर -17 विश्व कप की सफल मेजबानी की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फुटबॉल समाचार
    FIFA

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    फुटबॉल समाचार

    जानिए इंडियन सुपर लीग 2020-21 की सभी महत्वपूर्ण बातें इंडियन सुपर लीग
    कोरोना पॉजिटिव पाए गए लिवरपूल के स्टार फुटबॉलर मोहम्मद सालाह लिवरपूल FC
    बार्सिलोना छोड़ने के लिए मेसी ने रखी ये दो शर्तें- रिपोर्ट लियोनल मेसी
    इंडियन सुपर लीग 2020-21: इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें इंडियन सुपर लीग

    FIFA

    FIFA 19: फीफा अल्टीमेट टीम के लिए 3,000 कॉइन से कम में उपलब्ध डिफेंडर्स फुटबॉल समाचार
    बैलन डे ऑर: आखिर क्यों यह प्रतिष्ठित अवार्ड डिज़र्व करते हैं लूका मॉड्रिच फीफा विश्व कप
    #Opinion: मेसी और रोनाल्डो के अलावा ये रहे 2018 के 5 बेस्ट फारवर्ड खिलाड़ी यूवेंटस FC
    फीफा विश्व कप: फीफा प्रेसीडेंट ने दिए 2022 विश्व कप में बड़े बदलाव के संकेत फीफा विश्व कप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025