Loading...
जिम्बाब्वे बनाम भारत: हरारे के मैदान पर कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
कप्तान श्रेयस अय्यर इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने को देखेंगे (फाइल तस्वीर)

जिम्बाब्वे बनाम भारत: हरारे के मैदान पर कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

Jul 21, 2026
01:45 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज के सभी मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को होगा जबकि दूसरा मैच 25 जुलाई और आखिरी मुकाबला 26 जुलाई को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक सीरीज होने की उम्मीद है। ऐसे में आइए हरारे के मैदान पर भारत और जिम्बाब्वे के टी-20 अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

हरारे

हरारे में ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन 

जिम्बाब्वे ने हरारे में 64 टी-20 मुकाबले खेले हैं। टीम को 18 मैचों में जीत और 44 मुकाबलों में हार मिली है। वहीं, 2 मैच बेनतीजा रहे हैं।

भारत ने यहां 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिनमें टीम को 9 मैचों में जीत और 3 मुकाबलों में हार मिली है।

दोनों टीमों के बीच हरारे में 12 मैच हुए हैं और भारतीय टीम ने इनमें 9 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि 3 मैचों में उसे हार मिली है।

पिच रिपोर्ट

कैसी रही है हरारे की पिच?

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच टी-20 क्रिकेट में संतुलित मानी जाती है।

यहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से स्विंग और उछाल मिल सकती है, जबकि बल्लेबाजों को अच्छे शॉट खेलने के लिए समय मिलता है।

जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी होने लगती है और स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।

इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 155 रन है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है।

ADVERTISEMENT

प्रदर्शन

जिम्बाब्वे के इन खिलाड़ियों का रहा है शानदार प्रदर्शन 

जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने हरारे में 43 मुकाबले खेले हैं और 21.43 की औसत से 879 रन बनाए हैं।

उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 65* रन रहा है।

ब्रायन बेनेट ने यहां 29 पारियों में 29.82 की औसत से 865 रन बनाए हैं।

गेंदबाजी में रिचर्ड नगारावा ने 36 मैचों की 34 पारियों में 24.85 की औसत से 40 विकेट लिए हैं। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 23.92 की औसत से 38 विकेट चटकाए हैं।

ADVERTISEMENT

भारत

इन भारतीय खिलाड़ियों का रहा है अच्छा प्रदर्शन 

शुभमन गिल ने इस मैदान पर 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और इसकी 5 पारियों में 42.5 की औसत से 170 रन बनाए हैं।

अभिषेक शर्मा ने यहां 5 मैचों की 4 पारियों में 174.64 की स्ट्राइक रेट से 124 रन बनाए हैं।

गेंदबाजी में यहां मुकेश कुमार ने 3 टी-20 मैच खेला है और 8 विकेट अपने नाम किए हैं। वाशिंगटन सुंदर के नाम भी यहां 5 मैचों में 8 विकेट है।

जानकारी

हरारे के मैदान पर सबसे बड़ा और सबसे छोटा स्कोर

हरारे में टी-20 का सबसे बड़ा स्कोर 259/5 रन है, जो जिम्बाब्वे ने 2025 में बोत्सवाना के खिलाफ बनाया था। वहीं, सबसे छोटा स्कोर 71 रन है, जो मलावी क्रिकेट टीम ने नामीबिया के खिलाफ बनाया। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 158 रन है।

ADVERTISEMENT