भारत बनाम जिम्बाब्वे: दीप्ति शर्मा ने जड़ा दूसरा वनडे शतक, ये रिकॉर्ड किए अपने नाम
क्या है खबर?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी (106*) खेली। यह उनके वनडे करियर का दूसरा और जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला ही शतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 83 गेंदों में पूरा किया। उनकी पारी की बदौलत भारतीय टीम मुकाबले में 328/6 का बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।
बल्लेबाजी
कैसी रही दीप्ति की पारी और साझेदारी?
भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करते हुए 148 रन के कुल स्कोर पर चौथा झटका लगा था।
उसके बाद बल्लेबाजी पर आई दीप्ति ने हरमनप्रीत कौर (126) के साथ पारी और आगे बढ़ाया और 5वें विकेट के लिए 153 रन की शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया।
इस दौरान उन्होंने पहले अर्धशतक जड़ा और फिर उसे शतक में तब्दील किया।
वह पारी में 86 गेंदों में 15 चौकों से 106 रन बनाकर नाबाद रहीं।
उपलब्धि
दीप्ति ने भारत के लिए जड़ा 5वां सबसे तेज शतक
दिप्ती का यह शतक भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में 5वां सबसे तेज शतक रहा है।
इस सूची में स्मृति मंधाना के नाम पहले तीन सबसे तेज शतक दर्ज हैं।
उन्होंने 2025 में दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 गेंद, राजकोट में 70 गेंद और मुल्लांपुर में 77 गेंदों में शतक जड़े थे।
इसी तरह चौथे नंबर पर हरमनप्रीत हैं, जिन्होंने साल 2025 में ही चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के खिलाफ 82 गेंदों में शतक जड़ने का कारनामा किया था।
उपलब्धि
दीप्ति ने भारत में जड़ा अपना पहला शतक
यह शतक दिप्ती के लिए बेहद खास रहा है, क्योंकि यह उनका भारतीय सरजमीं पर पहला वनडे शतक है।
इससे पहले उनके द्वारा बनाया गया एकमात्र शतक दक्षिण अफ्रीका में बनाया था।
वह भारत में अब तक कुल 54 मुकाबले खेल चुकी हैं, जिसकी 42 पारियों में 43.73 की औसत और 70.48 की स्ट्राइक रेट से 1,137 रन बनाने में सफल रही हैं।
इस दौरान उन्होंने एक शतक के अलावा 5 अर्धशतक भी जड़े हैं।
करियर
कैसा रहा है दीप्ति का वनडे करियर?
दीप्ति ने साल 2014 में दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था।
वह अब तक 126 मैच खेल चुकी हैं, जिसकी 107 पारियों में 37.36 की औसत और 71.56 की स्ट्राइक रेट से 2,877 रन अपने नाम कर चुकी हैं।
इसमें 2 शतक के अलावा 18 अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 188 रन का रहा है।
वह 124 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 168 विकेट भी चटका चुकी हैं।