Loading...
भारत बनाम वेस्टइंडीज: टी-20 सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, जानिए आंकड़े
अभिषेक शर्मा इस समय शानदार फॉर्म में हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारत बनाम वेस्टइंडीज: टी-20 सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, जानिए आंकड़े

Oct 05, 2026
05:18 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज मंगलवार से शुरू होगी। इससे पहले हुई वनडे सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। टी-20 सीरीज में भारतीय टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी। हालांकि, वेस्टइंडीज को हल्के में लेना भारत के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि उसके पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किन खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी।

#1

शिमरोन हेटमायर 

भारत को टी-20 सीरीज जीतनी है तो गेंदबाजों के सामने सबसे बड़ी चुनौती शिमरोन हेटमायर के आक्रामक खेल को रोकने की होगी।

बाएं हाथ के इस मध्यक्रम बल्लेबाज ने सफेद गेंद की क्रिकेट में कई बार भारत को परेशान किया है।

हेटमायर ने इस साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 1,224 रन बनाए हैं और उनकी स्ट्राइक रेट 166.30 की रही है।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी वह शानदार प्रदर्शन करते आए हैं और भारतीय पिचों से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

#2

शाई होप

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप पर भी सबकी नजरें रहेंगी, जो इस समय शानदार फॉर्म में हैं।

वनडे सीरीज में उन्होंने 2 शतक जड़े। तीसरे मैच में उन्होंने नाबाद 162 रन की पारी खेली।

उनकी इस पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 352 रन का बड़ा लक्ष्य सिर्फ 48.2 ओवर में हासिल कर लिया था।

अब होप टी-20 सीरीज में भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेंगे और टीम को भारत के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

ADVERTISEMENT

#3

अभिषेक शर्मा 

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर भी खास नजरें रहेंगी। अपनी पिछली पारी में उन्होंने एशियाई खेल 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।

62 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके नाम 1,926 रन हैं और उन्होंने 32.64 की औसत से बल्लेबाजी की है।

पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक जड़ा था। यह पूर्ण सदस्य टीम के बल्लेबाज का सबसे तेज टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक भी है।

ADVERTISEMENT

#4

ईशान किशन 

ईशान किशन इस समय शानदार फॉर्म में हैं और हाल ही में उन्होंने बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने।

ईशान ने 29 मैचों में 38.65 की औसत और 169.76 के स्ट्राइक रेट से 1,005 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और 7 अर्धशतक हैं।

आक्रामक बल्लेबाजी और लगातार रन बनाने की उनकी क्षमता वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।

#5

कुलदीप यादव

भारत-वेस्टइंडीज की हालिया वनडे सीरीज में गेंदबाजों के लिए मुश्किल हालात रहे, लेकिन कुलदीप यादव ने अपनी छाप छोड़ी।

उन्होंने 3 मैचों में 7 विकेट लिए, जिसमें पहले मुकाबले में 4 विकेट भी शामिल रहा।

बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप टी-20 प्रारूप में वापसी कर रहे हैं।

उनके नाम 95 टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं और गेंदबाजी औसत सिर्फ 13.75 की है। उनकी घूमती गेंदें सपाट पिचों पर भी बल्लेबाजों को चकमा देने की क्षमता रखती हैं।

ADVERTISEMENT