Loading...
भारत बनाम वेस्टइंडीज: रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा दूसरा वनडे अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
रुतुराज गायकवाड़ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली है

भारत बनाम वेस्टइंडीज: रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा दूसरा वनडे अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Oct 03, 2026
06:33 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (57) खेली। यह उनके वनडे करियर का दूसरा और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 64 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत ही भारतीय टीम शुरुआती झटकों से उबरकर 351 रन का बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही गायकवाड़ की पारी और साझेदारी?

भारत को पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 रन के कुल स्कोर पर कप्तान शुभमन गिल (1) और विराट कोहली (0) के रूप में 2 बड़े झटके लग गए थे।

उसके बाद बल्लेबाजी पर आए गायकवाड़ ने रोहित शर्मा (92) के साथ पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए 137 रनों की अहम साझेदारी निभाई।

इसके बाद उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 69 गेंदों में एक चौके और 4 छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए।

करियर

कैसा रहा है गायकवाड़ का वनडे करियर?

गायकवाड़ ने साल 2022 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था।

वह अब तक 12 वनडे खेल चुके हैं, जिसकी 11 पारियों में 36.56 की औसत और 86.81 की स्ट्राइक रेट से 329 रन बनाने में सफल रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतकों के अलावा एक शतक भी जड़ा है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 105 रन का रहा है।

वह इस प्रारूप में 31 चौके और 6 छक्के जड़ चुके हैं।

ADVERTISEMENT