भारत बनाम वेस्टइंडीज: रोहित शर्मा ने वनडे में अपना 35वां शतक लगाया, बनाए ये रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शतक (101) लगाया। यह उनके वनडे करियर का कुल चौथा और वेस्टइंडीज के खिलाफ 35वां शतक साबित हुआ। अपनी इस पारी के दौरान रोहित ने अपने वनडे करियर में 12,000 रन भी पूरे किए। वह इस आंकड़े को छूने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
पारी
जोरदार रही रोहित की पारी
जीत के लिए मिले 406 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने गिल के साथ मिलकर जोरदार शुरुआत दिलाई।
उन्होंने पारी का दूसरा ओवर करने आए अलजारी जोसेफ के खिलाफ 2 चौके और एक छक्का लगाया।
उन्होंने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों की जमकर खबर ली और सिर्फ 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
गिल के साथ मिलकर उन्होंने 200+ रन जोड़े।
उन्होंने 72 गेंदों में अपनी पारी को शतक में तब्दील किया।
वह 101 रन बनाकर आउट हुए।
रिकॉर्ड
रोहित ने तोड़ा तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड
रोहित ने अपने बेमिसाल वनडे करियर की 282 पारियों में 12,000 रन पूरे किए।
क्रिकइंफो के मुताबिक, वह विराट कोहली के बाद इस आंकड़े को छूने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने इस मामले में पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा।
बता दें कि तेंदुलकर ने 300 पारियों में 12,000 रन पूरे किए थे। वहीं, कोहली ने 242 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
जानकारी
रोहित ने घर पर पूरे किए अपने 200 वनडे छक्के
रोहित ने भारत में खेलते हुए अपने 200 वनडे छक्के भी पूरे किए। वह अपने देश में 200 छक्के लगाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने। वह विदेशों में 100+ छक्के जड़ चुके हैं।
करियर
ऐसा है रोहित का वनडे करियर
रोहित ने साल 2007 में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था।
वह अब तक 290 मैच की 282 पारियों में लगभग 50 की औसत के साथ 12,000 से अधिक रन बना चुके हैं।
इस दौरान उन्होंने 62 अर्धशतक के साथ 35 शतक भी जड़े हैं। वह वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज भी हैं।
उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 264 रन का रहा है।