Loading...
भारत बनाम वेस्टइंडीज: प्रसिद्ध कृष्णा तीसरे वनडे मैच से हो सकते हैं बाहर
चोट से जूझ रहे हैं प्रसिद्ध कृष्णा (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारत बनाम वेस्टइंडीज: प्रसिद्ध कृष्णा तीसरे वनडे मैच से हो सकते हैं बाहर

Oct 01, 2026
11:21 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को हराते हुए सीरीज में फिलहाल 2-0 से अजेय बढ़त बनाई हुई है। अब सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर है। दरअसल, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं और इसके चलते 3 अक्टूबर को होने वाले तीसरे वनडे से बाहर हो सकते हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

रिपोर्ट 

गंभीर हो सकती है कृष्णा की चोट 

गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे में कृष्णा ने 5 ओवर गेंदबाजी की थी और वह हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते मैदान से बाहर चले गए थे।

उन्होंने अपनी गेंदबाजी में 45 रन देते हुए सिर्फ एक विकेट लिया।

क्रिकबज के मुताबिक, कृष्णा की चोट को लेकर के अभी स्पष्टता नहीं है, लेकिन शुरुआती जांच से स्थिति बहुत अच्छी नहीं लग रही है।

ऐसे में उनके कुछ दिन मैदान से दूर रहने की संभावना है।

चोट 

सुधांशु कोटक ने दिया था कृष्णा की चोट पर अपडेट 

कृष्णा ने 4 ओवर अपने पहले स्पैल में गेंदबाजी की थी। इसके बाद अपने दूसरे स्पैल में सिर्फ एक ओवर ही फेंक सके थे। उनके हिस्से के बचे हुए ओवर नमन धीर ने पूरे किए थे।

दिलचस्प रूप से नमन भी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर चले गए थे।

मैच के बाद भारतीय टीम के सहायक कोच सुधांशु कोटक ने जानकारी दी थी कि कृष्णा को हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई है और उनका स्कैन किया जाएगा।

ADVERTISEMENT

जानकारी

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में कृष्णा का प्रदर्शन 

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कृष्णा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज में 2 मैचों में 35.00 की औसत से 3 विकेट लिए हैं। उन्होंने सीरीज के पहले वनडे में 60 रन देते हुए 2 विकेट चटकाए थे।

ADVERTISEMENT

न्यूजीलैंड 

क्या न्यूजीलैंड दौरे पर खेल सकेंगे कृष्णा?

कृष्णा वनडे सीरीज के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। इसलिए उन्हें ठीक होने के लिए कुछ समय मिल जाएगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के बाद भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे, टेस्ट और टी-20 सीरीज खेलनी है।

कृष्णा के इस सीरीज में खेलने पर भी संशय की स्थिति है। ऐसे में इस बात की संभावना भी है कि वह न्यूजीलैंड सीरीज का कुछ हिस्सा न खेल पाएं।

ADVERTISEMENT