वनडे क्रिकेट: वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच वनडे क्रिकेट में कई रोमांचक मुकाबले हुए हैं। इस दौरान भारतीय गेंदबाजों ने अपनी शानदार गेंदबाजी से खास छाप छोड़ी है। खासकर घरेलू सरजमीं पर वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ गेंदबाजों का प्रदर्शन कमाल का है। उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान किया है। ऐसे में आइए आगामी सीरीज से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों पर एक नजर डालते हैं।
#1
रविंद्र जडेजा (30 विकेट)
पहले स्थान पर भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत में अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2011 में खेला था।
अब तक इस खिलाड़ी ने 18 मैच खेले हैं और इसकी 18 पारियों में 30 की औसत से 30 विकेट लेने में सफल रहे हैं।
उन्होंने एक बार 4 विकेट हॉल भी लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/34 का रहा है।
जडेजा ने इस दौरान 5.08 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है।
#2
अनिल कुंबले (27 विकेट)
दूसरे स्थान पर पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले हैं।
उन्होंने साल 1993 से 2007 तक भारत में वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 मुकाबले खेले थे।
इस दौरान उन्होंने 15 पारियों में 21.55 की औसत से 27 विकेट चटकाए थे। कुंबले ने एक बार 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किया था। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/12 का रहा था।
इस दौरान कुंबले ने 4.47 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की थी।
#3
मोहम्मद शमी (22 विकेट)
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। अभी ये खिलाड़ी वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम से बाहर चल रहा है।
उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत में अपना पहला मुकाबला साल 2013 में खेला था।
अब तक इस खिलाड़ी ने 11 मैच खेले हैं और इसकी 11 पारियों में 27.63 की औसत से 22 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल अपने नाम किया है।
उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/36 का रहा है।
#4
कपित देव (19 विकेट)
भारत के पूर्व महान खिलाड़ी कपिल देव इस सूची में चौथे स्थान पर हैं।
उन्होंने साल 1983 से 1994 तक भारत में वेस्टइंडीज के खिलाफ 17 वनडे मैच खेले थे। इसकी 17 पारियों में उन्होंने 25.73 की औसत से 19 विकेट लिए थे।
वह एक बार भी 4 विकेट हॉल या फिर 5 विकेट हॉल नहीं ले पाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/44 का रहा था। इस खिलाड़ी ने 3.86 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की थी।