Loading...
वनडे क्रिकेट: वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज और उनके आंकड़े
वीरेंद्र सहवाग वेस्टइंडीज के खिलाफ कई शानदार पारियां खेल चुके हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

वनडे क्रिकेट: वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज और उनके आंकड़े

Sep 19, 2026
11:44 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच वनडे क्रिकेट में कई यादगार मुकाबले हुए हैं। इस दौरान भारतीय बल्लेबाजों ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई बड़े स्कोर बनाए हैं। कुछ खिलाड़ियों ने शतक जड़कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, जबकि कुछ ने बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धियां हासिल कीं। ऐसे में आइए आगामी सीरीज से पहले उन भारतीय बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी पारियां खेली।

#1

वीरेंद्र सहवाग (219 रन, साल-2011)

साल 2011 में वेस्टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर आई थी। सीरीज के चौथे वनडे में पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने दोहरा शतक जड़ दिया था।

उन्होंने 149 गेंदों पर 219 रन बनाए थे, जिसमें 25 चौके और 7 छक्के शामिल थे। सहवाग का उस मैच में स्ट्राइक रेट 146.97 का था।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 418/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 265 रन पर ही सिमट गई थी।

#2

रोहित शर्मा (162 रन, साल-2018)

इस सूची में दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 162 रन की पारी खेली थी।

उन्होंने 137 गेंदों का सामना किया था। उनके बल्ले से 20 चौके और 4 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 118.24 की रही थी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 377/5 का स्कोर बना दिया था। जवाब में वेस्टइंडीज सिर्फ 153 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

उसे 224 रन से हार झेलनी पड़ी थी।

ADVERTISEMENT

#3

रोहित शर्मा (159 रन, साल-2019)

तीसरे स्थान पर भी रोहित ही हैं। उन्होंने साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 159 रन की पारी खेली थी।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए रोहित ने 138 गेंदों का सामना करते हुए ये रन बनाए थे।

उनके बल्ले से 17 चौके और 5 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 115.21 की रही थी।

उन्होंने पहले विकेट के लिए केएल राहुल के साथ 227 रन जोड़े। भारतीय टीम को मैच में 107 रन से जीत मिली थी।

ADVERTISEMENT

#4

विराट कोहली (157* रन, साल-2008)

चौथे स्थान पर भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हैं।

उन्होंने साल 2018 में 129 गेंदों का सामना कर नाबाद 157 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 13 चौके और 4 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 121.70 की रही थी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 321/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में वेस्टइंडीज भी 321/7 का स्कोर बनाने में सफल रही।

मैच टाई पर समाप्त हुआ था।

ADVERTISEMENT