भारत बनाम वेस्टइंडीज: आमिर जांगू ने लगातार तीसरी पारी में बनाए 50+ रन, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के शीर्षक्रम के बल्लेबाज आमिर जांगू ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने तीसरे वनडे मैच में जीत के लिए मिले 352 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 67 रन की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का तीसरा अर्धशतक साबित हुआ। इस बीच उन्होंने कप्तान शाई होप के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी भी की। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
रिकॉर्ड
इस सूची में शामिल हुए जांगू
जांगू ने भारत के खिलाफ सीरीज के शुरुआती 2 वनडे मैचों में क्रमशः नाबाद 58 और 114 रन के स्कोर किए थे।
जांगू अब भारत में खेलते हुए अपनी शुरुआती 3 पारियों में 50+ रन बनाने वाले वेस्टइंडीज के पहले और विश्व के 5वें बल्लेबाज बने हैं।
उनसे पहले 1987 में नवजोत सिंह सिद्धू, 1996 में मार्क वॉ, 2001 में मैथ्यू हेडन और 2017 में जेसन रॉय ऐसा कर चुके हैं।
करियर
ऐसा रहा है जांगू का वनडे करियर
जांगू ने अपना पहला वनडे साल 2024 में खेला था।
उन्होंने अब तक 12 मैच खेले हैं और इसकी 10 पारियों में 58.37 की शानदार औसत के साथ 467 रन बनाने में सफल रहे हैं।
उनके बल्ले से 2 शतक के अलावा 3 अर्धशतक भी निकले हैं।
भारत के अलावा उन्होंने दूसरा शतक बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। तब साल 2024 में जांगू ने 104* रन की पारी खेली थी।