Loading...
भारत बनाम वेस्टइंडीज: दूसरे वनडे  के लिए प्लेइंग इलेवन से पिच तक जुड़ी हर जरूरी जानकारी
भारतीय टीम दूसरा वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारत बनाम वेस्टइंडीज: दूसरे वनडे  के लिए प्लेइंग इलेवन से पिच तक जुड़ी हर जरूरी जानकारी

Sep 29, 2026
11:03 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार (30 सितंबर) को खेला जाएगा। सीरीज के पहले मैच में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब भारतीय टीम की नजर दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी। वहीं, शाई होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज वापसी करते हुए सीरीज बराबर करना चाहेगी। आइए मैच के प्रीव्यू और महत्वपूर्ण बातों पर एक नजर डालते हैं।

हेड-टू-हेड

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का पलड़ा रहा है भारी 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक 143 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान भारतीय टीम को 73 मुकाबलों में जीत मिली है।

वेस्टइंडीज ने 64 मैच अपने नाम किए हैं। 4 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। 2 मैच टाई पर समाप्त हुए हैं।

इन दोनों टीमों के बीच आखिरी 5 वनडे मुकाबलों में भारत ने सभी मैचों में जीत दर्ज की है। वेस्टइंडीज एक भी मैच नहीं जीत पाई है।

टीम

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है भारतीय टीम 

भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव करने को नहीं देखेगी। हालांकि, अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

उन्हें गुरनूर बराड़ की जगह मौका मिल सकता है।

दूसरे वनडे में विराट कोहली से एक और जोरदार पारी की उम्मीद होगी।

संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रविंद्र जडेजा, नितीश रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।

ADVERTISEMENT

प्लेइंग इलेवन

इस संयोजन के साथ उतरेगी वेस्टइंडीज की टीम

वेस्टइंडीज का मध्यक्रम पिछले मैच में फ्लॉप रहा था। ऐसे में भारत के खिलाफ वनडे में शानदार आंकड़े रखने वाले शाई होप एक बेहतर पारी खेलना चाहेंगे।

गेंदबाजी में भी अल्जारी जोसेफ और गुडाकेश मोती से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पिछले मैच में टीम की गेंदबाजी भी असरदार नहीं रही थी।

संभावित प्लेइंग इलेवन: जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ और जेडन सील्स।

ADVERTISEMENT

पिच

कैसा रहेगा बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम के पिच का मिजाज?

गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है।

सतह पर उछाल अच्छा रहता है और गेंद बल्ले पर आसानी से आती है, जिससे शॉट लगाना आसान होता है।

नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में हल्की मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ता है बल्लेबाजों का दबदबा बढ़ने की संभावना रहती है।

स्पिनरों को बीच के ओवरों में पिच से कुछ मदद मिल सकती है।

जानकारी

ऐसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम 

एक्यूवेदर के अनुसार, 30 सितंबर को गुवाहाटी में बारिश की 55 प्रतिशत संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। ऐसे में पूरा मैच देखने में दर्शकों को परेशानी आ सकती है।

नजर

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें 

गिल ने पिछले 9 मुकाबलों में 95.86 की औसत से 671 रन बनाए हैं। कोहली के बल्ले से पिछले 7 मैचों में 87.17 की औसत से 523 रन निकले हैं।

होप ने पिछले 10 मैचों में 48 की औसत से 336 रन बनाए हैं।

कृष्णा ने पिछले 8 मैचों में 15 विकेट चटकाए हैं। कुलदीप ने पहले वनडे में 4 विकेट अपने नाम किए थे।

मोती ने पिछले 7 मैच में 5.01 की इकॉनमी रेट से 9 विकेट लिए हैं।

जानकारी

कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला? 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच ये मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। भारत में स्पार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार ऐप पर इसका सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

ADVERTISEMENT