NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: शफाली वर्मा ने जड़ा महिला टेस्ट क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक 
    अगली खबर
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: शफाली वर्मा ने जड़ा महिला टेस्ट क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक 
    शफाली वर्मा ने कमाल की पारी खेली है (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: शफाली वर्मा ने जड़ा महिला टेस्ट क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jun 28, 2024
    03:36 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मुकाबले में सलामी बल्लेबाज शफाली वर्मा ने शानदारा पारी (205) खेली है।

    उनके टेस्ट करियर का यह पहला दोहरा शतक है। उन्होंने महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

    शफाली टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाली सिर्फ दूसरी खिलाड़ी बनी हैं।

    आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    पारी

    कैसी रही शफाली की पारी और साझेदारी?

    शफाली ने मैच में 194 गेंदों का सामना करते हुए अपना दोहरा शतक पूरा किया।

    वह 197 गेंद में 205 रन बनाकर आउट हुईं। उनके बल्ले से 43 चौके और 8 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 104.06 की रही।

    उन्होंने पहले विकेट के लिए स्मृति मंधाना के साथ 312 गेंद में 292 रन की साझेदारी निभाई। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

    जेमिमा रोड्रिगेज के साथ उन्होंने 91 गेंद में 86 रन जोड़े।

    तेज

    शफाली ने तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड 

    महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड एनाबेल सदरलैंड के नाम था।

    ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की इस खिलाड़ी ने इस साल फरवरी के महीने में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही 248 गेंदों का सामना करते हुए दोहरा शतक जड़ा था।

    शफाली ने उनका ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 194 गेंद में अपना दोहरा शतक पूरा किया।

    ऑस्ट्रेलिया की करेन रोल्टन 301 गेंदों के साथ इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं।

    भारत

    भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाली सिर्फ दूसरी खिलाड़ी 

    भारतीय टीम के लिए टेस्ट में शफाली से पहले सिर्फ एक खिलाड़ी मिताली राज ने दोहरा शतक लगाया था।

    उन्होंने इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2002 में 214 रन की पारी खेली थी।

    मिताली ने 407 गेंदों का सामना किया था और 19 चौके लगाए थे। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा कोई भी भारतीय महिला खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक नहीं लगा पाईं हैं।

    शफाली 10वीं महिला खिलाड़ी बनी हैं, जिन्होंने टेस्ट में दोहरा शतक लगाया है।

    करियर

    कैसा रहा है शफाली का टेस्ट करियर?

    शफाली ने अपना पहला टेस्ट मुकाबला साल 2021 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

    उन्होंने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं। इसकी 9 पारियों में उन्होंने 60.33 की औसत से 543 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 205 रन रहा है।

    इस मुकाबले से पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रन रहा था। उन्होंने यह पारी इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    शफाली वर्मा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    महिला क्रिकेट, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: फीबी लिचफील्ड ने जड़ा तीसरा वनडे अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े महिला क्रिकेट
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: एलिस पेरी ने लगाया वनडे करियर का 33वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट, पहला वनडे: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: श्रेयंका पाटिल ने किया वनडे डेब्यू, जानिए उनके आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम करेगी भारत का दौरा, वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी क्रिकेट समाचार
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम घोषित क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, महिला क्रिकेट: ली के शतक से दक्षिण अफ्रीका ने जीता तीसरा वनडे वनडे क्रिकेट
    महिला विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका को हराकर इंग्लैंड ने बनाई फाइनल में जगह, बने ये रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    टी-20 विश्व कप 2024: भारत और ऑस्ट्रेलिया का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इन गेंदबाजों ने ली हैं एक से अधिक हैट्रिक टी-20 विश्व कप 2024
    रोहित शर्मा का टी-20 विश्व कप के नॉकआउट मैचों में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े रोहित शर्मा
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: स्मृति मंधाना लगातार तीसरे शतक से चूकीं, पूरे किए अपने 3,500 रन स्मृति मंधाना

    शफाली वर्मा

    टी-20 में शीर्ष रैंकिंग वाली बल्लेबाज हैं शफाली वर्मा, जानिए उनके शानदार रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    ऐसा रहा तो 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आ सकती हैं शफाली वर्मा क्रिकेट समाचार
    'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में बर्मिंघम फीनिक्स से खेलेंगी शफाली वर्मा, BCCI ने दी मंजूरी- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार
    महिला बिग बैश लीग में धमाल मचाने को तैयार शफाली वर्मा और राधा यादव क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025