NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: स्मृति मंधाना ने जड़ा दूसरा टेस्ट शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: स्मृति मंधाना ने जड़ा दूसरा टेस्ट शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    स्मृति मंधाना ने कमाल की पारी खेली है (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: स्मृति मंधाना ने जड़ा दूसरा टेस्ट शतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jun 28, 2024
    01:01 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शानदार पारी (149) खेली है।

    यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक लगाया है।

    वह भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गई हैं।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    पारी

    कैसी रही मंधाना की पारी और साझेदारी?

    भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। मंधाना ने आते ही बड़े-बड़े शॉट्स लगाना शुरू किए और 122 गेंद का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया।

    मंधाना 161 गेंद में 149 रन बनाकर आउट हुईं। इस दौरान उन्होंने 27 चौके और 1 छक्का लगाया। उनकी स्ट्राइक रेट 92.55 की रही।

    शफाली वर्मा ने उनका शानदार साथ निभाया और दोनों के बीच 292 रन की साझेदारी हुई। ये महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

    रिकॉर्ड

    भारत के लिए दूसरी सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज

    मंधाना भारत के लिए संयुक्त रूप से दूसरी सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं हैं। उन्होंने हेमलता काला की बराबरी की है।

    हेमलाता ने 7 मैच में 43.04 की औसत से 503 रन बनाए थे। उनके बल्ले से भी 2 शतक निकले थे।

    भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड संध्या अग्रवाल के नाम है। वह 13 टेस्ट मैच की 23 पारियों में 4 शतक की मदद से 1,110 रन बनाने में कामयाब रहीं थी।

    उपलब्धि

    मंधाना और शफाली ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि 

    महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह सिर्फ दूसरा मौका है, जब दोनों सलामी बल्लेबाजों ने किसी टेस्ट पारी में शतक लगाए हैं।

    पहली बार यह कारनामा साल 2004 में हुआ था।

    इंग्लैंड और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले गए टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज चार्लोट एडवर्ड्स ने 117 रन की पारी खेली थी और उनकी जोड़ीदार लौरा न्यूटन के बल्ले से 103 रन निकले थे।

    तेज

    महिला टेस्ट क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज शतक 

    मंधाना महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक (122) जड़ने वाली खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर आ गईं हैं।

    मंधाना की साथी खिलाड़ी शफाली ने इसी मुकाबले में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

    उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 113 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

    दोनों ने इस मामले में इंग्लैंड की जेनेट ब्रिटिन को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 1984 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 137 गेंदों में शतक जड़ा था।

    करियर

    कैसा रहा है मंधाना का टेस्ट करियर?

    मंधाना ने अपना पहला टेस्ट मुकाबला इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2014 में खेला था।

    उन्होंने अब तक 7 मुकाबले खेले हैं और इसकी 12 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 629 रन बना चुकी हैं। उनके बल्ले से 2 शतक के अलावा 3 अर्धशतक भी निकले हैं।

    इस मैच से पहले मंधाना का एकमात्र शतक ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ आया था। उन्होंने 127 रन की पारी खेली थी।

    फॉर्म 

    कमाल के फॉर्म में चल रही हैं मंधाना 

    मंधाना हाल ही में खत्म हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल के फॉर्म में थीं। उन्होंने लगातार 2 मुकाबलों में 2 शतक जड़े थे।

    उन्होंने पूर्व कप्तान मिताली राज (7) के शतकों की बराबरी की थी।

    मंधाना ने शतकों के मामले में वेस्टइंडीज की हैली मैथ्यूज को भी पीछे छोड़ा था, जिन्होंने 84 वनडे में 6 शतक लगाए हैं।

    मंधाना लगातार 2 वनडे शतक जड़ने वाली पहली बल्लेबाजी बनी थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा XUV 9e और BE 6 की डिलीवरी 10,000 पार, जानिए कितनी दिन लगे  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    कटरा-श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 6 जून को रवाना होगी, प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी वंदे भारत एक्सप्रेस
    शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 636 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' कर्नाटक में नहीं होगी रिलीज, जानिए क्या है कारण  दक्षिण भारतीय सिनेमा

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    महिला क्रिकेट, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: पूजा वस्त्राकर ने खेली वनडे करियर की दूसरी सर्वश्रेष्ठ पारी पूजा वस्त्राकर
    महिला क्रिकेट, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: फीबी लिचफील्ड ने जड़ा तीसरा वनडे अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े महिला क्रिकेट
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: एलिस पेरी ने लगाया वनडे करियर का 33वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट, पहला वनडे: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम करेगी भारत का दौरा, वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी क्रिकेट समाचार
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम घोषित क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, महिला क्रिकेट: ली के शतक से दक्षिण अफ्रीका ने जीता तीसरा वनडे वनडे क्रिकेट
    महिला विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका को हराकर इंग्लैंड ने बनाई फाइनल में जगह, बने ये रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार

    टेस्ट क्रिकेट

    ICC रैंकिंग: रविचंद्रन अश्विन बने टेस्ट में नंबर एक गेंदबाज, बल्लेबाजों में रोहित शर्मा को फायदा रविचंद्रन अश्विन
    ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेड ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास, ऐसे रहे उनके आंकड़े मैथ्यू वेड
    वनिंदु हसरंगा ने 7 महीने बाद वापस लिया टेस्ट से संन्यास, बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे सीरीज श्रीलंका क्रिकेट टीम
    मुशफिकुर रहीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हुए बाहर, जानिए क्या है कारण बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    टी-20 विश्व कप 2024: अफगानिस्तान ने सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े  टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024: भारत और ऑस्ट्रेलिया का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इन गेंदबाजों ने ली हैं एक से अधिक हैट्रिक टी-20 विश्व कप 2024
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025