Page Loader
भारत बनाम न्यूजीलैंड: मोहम्मद शमी खेल रहे अपने करियर का 100वां वनडे, जानिए उनका प्रदर्शन
शानदार फॉर्म में हैं मोहम्मद शमी (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारत बनाम न्यूजीलैंड: मोहम्मद शमी खेल रहे अपने करियर का 100वां वनडे, जानिए उनका प्रदर्शन

Nov 15, 2023
02:04 pm

क्या है खबर?

वनडे विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम का सामना न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से हो रहा है। यह भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के वनडे करियर का 100वां मुकाबला है। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले 36वें भारतीय हैं। टूर्नामेंट में शमी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 5 मैच में 9.56 की औसत से 16 विकेट अपने नाम किए हैं।

प्रदर्शन

कैसा रहा है शमी का वनडे करियर?

शमी ने साल 2013 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था। 33 साल के इस गेंदबाज ने अब तक 99 मैचों में 24.13 की औसत से 187 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 5.54 की रही है। शमी (4) वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक 5 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/18 का रहा है। उन्होंने 10 बार 4 विकेट हॉल और 4 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं।

प्रदर्शन

साल 2023 में कैसा रहा है शमी का प्रदर्शन?

साल 2023 में शमी ने 17 वनडे मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 17.25 की औसत से 35 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 5.20 की रही है। इस साल शमी ने 1 बार 4 विकेट हॉल और 3 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/18 विकेट का रहा है। शमी के वनडे करियर का सबसे बेहतरीन साल 2019 रहा था। उस साल इस खिलाड़ी ने 21 मुकाबलों में 42 विकेट झटके थे।