Loading...
न्यूजीलैंड बनाम भारत: अंशुल कंबोज ने पहले वनडे में इस बड़े रिकॉर्ड की कर ली बराबरी 
अंशुल कंबोज ने घातक गेंदबाजी की (फाइल तस्वीर)

न्यूजीलैंड बनाम भारत: अंशुल कंबोज ने पहले वनडे में इस बड़े रिकॉर्ड की कर ली बराबरी 

Nov 04, 2026
05:01 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में 2 मेडन के साथ 22 रन देकर 2 विकेट लिए। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 2.20 की रही। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच चुना' गया। ऑकलैंड के ईडन पार्क में कंबोज ने एक बड़े भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। इस रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं।

शिकार

जसप्रीत बुमराह के इस रिकॉर्ड की कंबोज ने की बराबरी 

कंबोज ने न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर और नाथन स्मिथ को अपना शिकार बनाया।

25 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने 10 ओवर में 2.20 की इकॉनमी रेट से रन खर्च किए। यह पिछले 10 सालों में किसी भी भारतीय तेज गेंदबाज की वनडे में सर्वश्रेष्ठ इकॉनमी रेट है।

उनसे पहले जसप्रीत बुमराह ने 10 साल पहले हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मुकाबले में इसी इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की थी।

तेज गेंदबाजी 

2005 के बाद सिर्फ ये भारतीय तेज गेंदबाज कर पाए हैं ये कारनामा

इसके अलावा, साल 2005 के बाद किसी वनडे पारी में पूरे 10 ओवर गेंदबाजी करने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों में कंबोज का प्रदर्शन संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ साबित हुआ।

साल 2005 के बाद कंबोज और बुमराह के अलावा भारत के लिए सिर्फ आशीष नेहरा और अजीत अगरकर ने ही 2.2 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है।

नेहरा ने साल 2005 में और अगरकर ने 2006 में ये कारनामा किया था।

ADVERTISEMENT