Loading...
न्यूजीलैंड बनाम भारत, तीसरा टी-20: वेलिंगटन के मैदान पर कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन?
टी-20 सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे है (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

न्यूजीलैंड बनाम भारत, तीसरा टी-20: वेलिंगटन के मैदान पर कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन?

Oct 26, 2026
01:11 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के पहले 2 मुकाबले क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल क्रिकेट मैदान पर हुए थे और दोनों मुकाबलों में भारतीय टीम को जीत मिली थी। अब कीवी टीम ये मैच जीतकर जोरदार वापसी करने को देखेगी। ऐसे में आइए वेलिंगटन के मैदान पर दोनों टीमों के आंकड़े जान लेते हैं।

आंकड़े

भारतीय टीम इस मैदान पर पहली जीत के तलाश में होगी 

भारतीय टीम ने वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम पर अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2009 में खेला था। उसने यहां 3 मैच खेले हैं, जिनमें उसे 2 में हार मिली है, जबकि एक मुकाबला टाई रहा है।

ऐसे में टीम इस मैदान पर अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

वहीं, न्यूजीलैंड ने यहां 18 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उसने 10 मुकाबले जीते हैं। वहीं, 7 में उसे हार मिली है, जबकि एक मैच टाई रहा है।

पिच

कैसा रहेगा हेनरी स्टेडियम के पिच का मिजाज?

वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलने की उम्मीद है।

यहां गेंद में अच्छा उछाल मिलता है, जिससे बल्लेबाजों के लिए शॉट खेलना आसान हो सकता है।

हालांकि, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हवा और गेंद की स्विंग से फायदा मिल सकता है।

मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे, जबकि स्पिन गेंदबाज बीच के ओवरों में रन गति पर अंकुश लगाने की भूमिका निभा सकते हैं।

ADVERTISEMENT

बल्लेबाज

इन बल्लेबाजों का रहा है अच्छा प्रदर्शन 

इस मैदान पर न्यूजीलैंड के लिए मार्टिन गुप्टिल ने 13 पारियों में 37.75 की औसत से 453 रन बनाए हैं।

वहीं, टिम साइफर्ट ने यहां 8 मैचों की 7 पारियों में 58.2 की औसत से 291 रन बनाए हैं।

भारत के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2 पारियों में 67 की औसत से 67 रन बनाए थे। मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों में से कोई भी इस मैदान पर बल्लेबाजी में खास छाप नहीं छोड़ पाया है।

ADVERTISEMENT

गेंदबाज

इन गेंदबाजों का रहा है अच्छा प्रदर्शन 

न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी ने यहां 10 मैचों में 18.05 की औसत से 18 विकेट अपने नाम किए हैं।

वहीं, कप्तान मिचेल सैंटनर ने 9 मैचों की 9 पारियों में 15.76 की उम्दा औसत के साथ 13 विकेट चटकाए हैं।

भारतीय गेंदबाजों का इस मैदान पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है।

हार्दिक पांड़्या ने एक मैच में 2 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, शार्दुल ठाकुर ने भी यहां एक मैच खेलकर 2 विकेट अपने नाम किए हैं।

ADVERTISEMENT