LOADING...
आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगी भारतीय क्रिकेट टीम, BCCI ने जारी किया कार्यक्रम
भारतीय टीम जून के महीने में आयरलैंड जाएगी (फाइल तस्वीर)

आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगी भारतीय क्रिकेट टीम, BCCI ने जारी किया कार्यक्रम

Mar 21, 2026
11:36 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने आयरलैंड जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसके कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। ये सीरीज जून 2026 में खेली जाएगी। पिछले 8 सालों में भारतीय टीम ने 3 बार (2018, 2022 और 2023) आयरलैंड का दौरा किया है। साल 2007 के बाद यह पहला मौका होगा जब भारतीय टीम बेलफास्ट में खेलेगी। इस सीरीज में युवा भारतीय खिलाड़ियों को मौका मिलने की उम्मीद है।

शेड्यू

आयरलैंड दौरे के कार्यक्रम पर एक नजर 

टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार 26 जून को खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच रविवार 28 जून को खेला जाएगा। ये दोनों मुकाबले बेलफास्ट में होंगे। इन मुकाबलों को भारत में रात 7:30 बजे से देखा जा सकता है। भारत ने आयरलैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 सीरीज 2023 में खेली थी। 3 मैचों की उस सीरीज में भारतीय टीम को 2-0 से शानदार जीत मिली थी। 2023 के बाद दोनों टीमों के बीच कोई सीरीज नहीं हुई है।

जानकारी

आयरलैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा है भारी 

टी-20 क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मुकाबले हुए हैं। इन सभी मुकाबलों में भारतीय टीम को जीत मिली है। आयरलैंड की टीम एक भी मैच अपने नाम करने में सफल नहीं हो पाई है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

BCCI ने किया ऐलान 

Advertisement