LOADING...
भारत बनाम इंग्लैंड: एकमात्र महिला टेस्ट मुकाबले का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
भारतीय महिला टीम एकमात्र टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

भारत बनाम इंग्लैंड: एकमात्र महिला टेस्ट मुकाबले का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

Jul 09, 2026
07:52 pm

क्या है खबर?

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। 9 जुलाई से पहली बार लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर महिला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम आमने-सामने होंगी। सीरीज में सिर्फ एक मुकाबला होगा। भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर संभालेंगी, जबकि इंग्लैंड की कप्तानी नेट स्किवर-ब्रंट के हाथों में होगी। आइए जानते हैं इस ऐतिहासिक मुकाबले से जुड़ी सभी अहम बातें।

हेड-टू-हेड

इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा रहा है भारी 

भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच अब तक 14 टेस्ट मैच हुए हैं। इस दौरान भारतीय टीम को 3 मैच में जीत मिली है। एक मैच इंग्लैंड ने जीता है और 10 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं। दोनों टीमों के बीच आखिरी टेस्ट मैच 2023 में खेला गया था। उस मैच में भारतीय टीम को 347 रनों से धमाकेदार जीत मिली थी। इंग्लैंड में भारतीय टीम ने आखिरी टेस्ट मैच साल 2014 में जीता था।

टीम

इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है भारतीय टीम 

एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय टीम को अनुभवी खिलाड़ी हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना से बड़ी उम्मीदें होंगी। दोनों बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगी। वहीं, तेज गेंदबाजी की कमान रेणुका ठाकुर संभालेंगी, जो लॉर्ड्स की परिस्थितियों में अपनी स्विंग गेंदों से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान कर सकती हैं। भारत की संभावित एकादश: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शफाली वर्मा, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सायली सतघरे, श्री चरणी, क्रांति गौड़ और रेणुका ठाकुर।

Advertisement

इंग्लैंड

ऐसी हो सकती है इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन 

इंग्लैंड टीम के लिए अनुभवी खिलाड़ियों नेट स्किवर-ब्रंट और हीथर नाइट से बड़ी उम्मीदें होंगी। वहीं, गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन और लॉरेन बेल अहम भूमिका निभा सकती हैं। टैमी ब्यूमोंट अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेंगे। ऐसे में वह इस मैच में यादगार प्रदर्शन करना चाहेंगी। इंग्लैंड की संभावित एकादश: टैमी ब्यूमोंट (विकेटकीपर), एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, एमी जोंस (विकेटकीपर), माया बाउचर, नेट स्किवर-ब्रंट (कप्तान), एमा लैंब, मैडी विलियर्स, लॉरेन बेल, सोफी एक्लेस्टोन और लॉरेन फिलर।

Advertisement

पिच रिपोर्ट

कैसा है पिच का मिजाज?

लॉर्ड्स की पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिलने की उम्मीद है। हाल के टेस्ट मैचों में नई गेंद ने बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था, हालांकि बाद में बल्लेबाजी अपेक्षाकृत आसान हो जाती है। ऐसे में शुरुआती सत्र दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों के लिए अहम रहेंगे। यदि बल्लेबाज नई गेंद का सामना कर लेते हैं तो उन्हें लंबे समय तक क्रीज पर टिककर बड़ी पारी खेलने का मौका मिल सकता है।

नजर

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर 

स्किवर-ब्रंट ने पिछले 10 मुकाबलों में 53.2 की औसत से 798 रन बनाए हैं। नाइट के बल्ले से पिछले 10 मुकाबले में 51.47 की औसत से 772 रन निकले हैं। मंधाना ने पिछले 8 मैचों में 48.85 की औसत से 772 रन बनाए हैं। शफाली ने पिछले 6 मैचों में 55.18 की औसत से 607 रन बनाए हैं। सोफी ने पिछले 9 मुकाबलों में 40 विकेट अपने नाम किए हैं। दीप्ति के नाम पिछले 6 मुकाबलों में 22 विकेट है।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला? 

भारत और इंग्लैंड के बीच ये मुकाबला 10 जुलाई से शुरू होगा। भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका सीधा प्रसारण देखा जा सकता है। जियोहॉटस्टार पर भी आप ये मुकाबला देख सकते हैं।

Advertisement