NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम इंग्लैंड: टेस्ट सीरीज में ये अहम रिकार्ड्स बना सकते हैं उपकप्तान रहाणे
    भारत बनाम इंग्लैंड: टेस्ट सीरीज में ये अहम रिकार्ड्स बना सकते हैं उपकप्तान रहाणे
    खेलकूद

    भारत बनाम इंग्लैंड: टेस्ट सीरीज में ये अहम रिकार्ड्स बना सकते हैं उपकप्तान रहाणे

    लेखन अंकित पसबोला
    February 03, 2021 | 08:30 am 1 मिनट में पढ़ें
    भारत बनाम इंग्लैंड: टेस्ट सीरीज में ये अहम रिकार्ड्स बना सकते हैं उपकप्तान रहाणे

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत खेली जाने वाली भारत और इंग्लैंड के बीच 05 फरवरी से टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो जाएगी, जिसमें भारतीय खेमा उपकप्तान अजिंक्य रहाणे से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा होगा। वह अब तक इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके है, जिसे वह आगामी टेस्ट सीरीज में बदलना चाहेंगे। टेस्ट सीरीज में रहाणे कुछ रिकार्ड्स अपने नाम करते हैं। आइए उन पर एक नजर डालते हैं।

    धोनी को पीछे छोड़ सकते हैं रहाणे

    रहाणे ने 69 टेस्ट मैचों में 42.58 की औसत से 4,471 रन बनाए हैं। ​इसके अलावा उन्होंने 188 के बेस्ट स्कोर के साथ 12 शतक और 22 अर्धशतक भी लगाए हैं। ​इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय उप-कप्तान रहाणे 406 रन और बनाकर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (4,876) को पीछे छोड़ सकते हैं। ​यह उपलब्धि हासिल कर रहाणे टेस्ट में भारत के लिए 13वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

    अपने घर पर 1,500 रन बना सकते हैं रहाणे

    भारत में खेले 27 टेस्ट मैचों में रहाणे ने 39.28 की औसत से 1,493 बनाए हैं, जिसमें चार शतक और सात अर्धशतक भी शामिल हैं। अपने घर पर 1,500 रन बनाने के लिए उन्हें सिर्फ सात रनों की और जरुरत है। ​इस बीच उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 498 चौके लगा लिए हैं। वह दो चौके और लगाते ही अपने टेस्ट करियर में 500 चौकों का आंकड़ा भी छू लेंगे।

    4,500 टेस्ट रन बनाने वाले हैं रहाणे

    रहाणे 4,500 करियर टेस्ट रन बनाने वाले केवल 14वें भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। वह 29 रन और बनाते ही इस आंकड़े को छू लेंगे। वहीं एक और शतक के साथ रहाणे, पोली उमीरगर और मुरली विजय (12 प्रत्येक) को पीछे छोड़ सकते हैं।

    इंग्लैंड के खिलाफ खराब रहा है रहाणे का औसत

    रहाणे ने इंग्लैंड के खिलाफ 13 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 25.79 की औसत से 619 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतक भी लगाए हैं। वहीं इंग्लैंड में रहाणे ने 29.26 की औसत से 556 रन बनाए। घरेलू टेस्ट सीरीज में रहाणे ने इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन किया है। उन्होंने भारत में तीन मैचों में 12.60 की औसत से सिर्फ 63 रन बनाए हैं।

    हर हाल में अपना प्रदर्शन सुधारना चाहेंगे रहाणे

    रहाणे ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है और मेहमान टीम के खिलाफ भारत में तो उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, जिसे वह आगामी टेस्ट सीरीज में हर हाल में सुधारना चाहेंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम
    अजिंक्य रहाणे
    भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट
    भारत बनाम इंग्लैंड 2021

    क्रिकेट समाचार

    गाबा की ऐतिहासिक जीत पर रोने लगे थे वीवीएस लक्ष्मण, खुद किया खुलासा वीवीएस लक्ष्मण
    बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज: पहले टेस्ट का प्रीव्यू, जानिए महत्वपूर्ण आंकड़े बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: टेस्ट सीरीज के लिए रूट ने बताया अपनी टीम का गेम प्लान इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कुलदीप को मौका जरूर मिलना चाहिए- इरफान पठान इरफान पठान

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड: चेन्नई के चेपक स्टेडियम से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़ों पर एक नजर इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: भारतीय धरती पर दोनों देशों के बीच हुए पांच यादगार टेस्ट इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: दूसरे टेस्ट में 50 प्रतिशत दर्शकों को आने की मिली छूट- रिपोर्ट इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पिछले दो दशक में भारत में इकलौती टेस्ट सीरीज जीत सकी है इंग्लैंड टीम इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    अजिंक्य रहाणे

    मेरे और कोहली के बीच कुछ नहीं बदला, वह कप्तान और मैं उपकप्तान हूं- अजिंक्या रहाणे विराट कोहली
    अजिंक्या रहाणे ने की सिराज की तारीफ, बताया मानसिक रूप से मजबूत क्रिकेट समाचार
    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: सिडनी टेस्ट में ये अहम रिकार्ड्स अपने नाम कर सकते हैं रहाणे क्रिकेट समाचार
    चैपल ने की रहाणे की तारीफ, कहा- कप्तानी करने के लिए ही हुआ है जन्म क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट

    भारत बनाम इंग्लैंड: एक भी टेस्ट नहीं जीत सकेगी इंग्लैंड- गंभीर गौतम गंभीर
    भारत बनाम इंग्लैंड: पूरी इंग्लिश टीम ने पास किया कोरोना टेस्ट, मंगलवार से कर सकेंगे अभ्यास इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इस साल सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं पंत, जानें आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    एजबेस्टन टेस्ट: रूट-बेयरस्टो के अर्धशतकों से मजबूत स्थिति में इंग्लैंड, ऐसा रहा चौथा दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड 2021

    भारत बनाम इंग्लैंड, चौथा टेस्ट: पंत के शतक के साथ भारत ने बनाई मजबूत बढ़त इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: टी-20 सीरीज में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: अच्छी पारी के बावजूद शतक से चूके सुंदर, 96 रनों पर रहे नाबाद क्रिकेट समाचार
    टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भिड़ेंगे न्यूजीलैंड और भारत, ऐसा रहा है दोनों टीमों का सफर टेस्ट क्रिकेट
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023