Loading...
भारत बनाम इंग्लैंड: लॉर्ड्स के मैदान पर कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारत बनाम इंग्लैंड: लॉर्ड्स के मैदान पर कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

Jul 17, 2026
02:57 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में एक रोमांचक मैच होने की उम्मीद है। पहले मैच में भारतीय टीम को 6 विकेट से जीत मिली थी। वहीं, दूसरे मुकाबले में उसे 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में आइए लॉर्ड्स में दोनों टीमों के आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

प्रदर्शन

लॉर्ड्स में ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन 

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में 60 वनडे खेले हैं, जिनमें उसे 28 में जीत और 28 में हार मिली है। एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला, जबकि 3 मैच टाई रहे हैं।

भारत ने यहां 9 वनडे खेले हैं। इनमें 4 मैच जीते और 4 में हार का सामना किया। एक मुकाबला बेनतीजा रहा।

दोनों टीमों के बीच यहां 8 वनडे हुए हैं, जिनमें इंग्लैंड ने 4 और भारत ने 3 मैच जीते हैं। एक मुकाबला टाई रहा है।

पिच रिपोर्ट

कैसी रही है लॉर्ड्स की पिच?

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच पारंपरिक रूप से तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है।

यहां मौजूद प्रसिद्ध ढलान (स्लोप) और नई गेंद से मिलने वाली सीम मूवमेंट के कारण शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा होती है।

हालांकि, यदि शुरुआती चुनौती पार कर ली जाए तो बल्लेबाजी आसान होती जाती है।

लक्ष्य का पीछा करना इस मैदान पर आसान होता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।

ADVERTISEMENT

इंग्लैंड

इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों का रहा है यहां अच्छा प्रदर्शन 

सक्रिय खिलाड़ियों में जो रूट ने लॉर्ड्स में 11 मुकाबले खेले हैं और 46.6 की औसत से 466 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं।

उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113* रन रहा है।

जोस बटलर ने यहां 11 पारियों में 30.18 की औसत से 332 रन बनाए हैं।

गेंदबाजी में आदिल राशिद ने 10 मैचों की 9 पारियों में 43.22 की औसत से 9 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/33 का रहा है।

ADVERTISEMENT

भारत

इन भारतीय खिलाड़ियों का रहा है अच्छा प्रदर्शन 

सक्रिय भारतीय बल्लेबाजों में कोई भी खिलाड़ी इस मैदान पर ज्यादा सफल नहीं रहा है। विराट कोहली ने यहां 3 पारियों में 25.66 की औसत से 77 रन बनाए हैं।

उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 45 रन है।

सौरव गांगुली ने यहां सबसे ज्यादा 4 पारियों में 208 रन बनाए थे।

गेंदबाजी में यहां जसप्रीत बुमराह ने एक वनडे मैच खेला है और 2 विकेट अपने नाम किए हैं। युजवेंद्र चहल के नाम यहां 2 मैचों में सबसे ज्यादा 5 विकेट है।

जानकारी

लॉर्ड्स के मैदान पर सबसे बड़ा और सबसे छोटा स्कोर

लॉर्ड्स में वनडे का सबसे बड़ा स्कोर 334/4 रन है, जो इंग्लैंड ने 1975 में भारतीय टीम के खिलाफ बनाया था। वहीं, सबसे छोटा स्कोर 107 रन है, जो दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 241 रन है।

ADVERTISEMENT