NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम इंग्लैंड: बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं जॉनी बेयरस्टो, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    भारत बनाम इंग्लैंड: बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं जॉनी बेयरस्टो, जानिए उनके आंकड़े
    खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं जॉनी बेयरस्टो (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    भारत बनाम इंग्लैंड: बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं जॉनी बेयरस्टो, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 20, 2024
    08:34 pm

    क्या है खबर?

    राजकोट टेस्ट में 434 रन से करारी हार झेलने वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सामने सीरीज गंवाने का खतरा मंडराने लगा है। अब मेहमान टीम को 23 फरवरी से रांची में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ चौथा टेस्ट खेलना है।

    इंग्लिश बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। वह मौजूदा सीरीज में 1 भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं।

    आइए उनके अब तक के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन

    मौजूदा सीरीज की 6 पारियों में अर्धशतक भी नहीं लगा सके बेयरस्टो

    बेयरस्टो राजकोट टेस्ट में अपना दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे। वह अपनी पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सकेे थे, जबकि दूसरी पारी में सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।

    इस सीरीज में अब तक 6 पारियों में उन्होंने 17.00 की खराब औसत के साथ कुल 102 रन बनाए हैं।

    मौजूदा टेस्ट सीरीज में उनके स्कोर क्रमशः 37, 10, 25, 26, 0 और 4 रन रहे हैं।

    शून्य

    भारत के खिलाफ सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बने हैं बेयरस्टो 

    भारत के खिलाफ बेयरस्टो 8 बार शून्य पर आउट हुए हैं। राजकोट टेस्ट के दौरान वह भारत के विरुद्ध सर्वाधिक बार बिना खाता खोले आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए थे।

    उन्होंने पाकिस्तान के दानिश कनेरिया (7) और ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन (7) को पीछे छोड़ा था।

    बेयरस्टो के साथी खिलाड़ी जेम्स एंडरसन इस सूची में चौथे स्थान पर है, जो भारत के विरुद्ध 6 पारियों में शून्य पर आउट हुए हैं।

    आंकड़े

    भारत के विरुद्ध कैसा रहा है बेयरस्टो का प्रदर्शन?

    भारतीय टीम के विरुद्ध बेयरस्टो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।

    34 वर्षीय इस बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ अब तक 21 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 31.25 की औसत के साथ 1,125 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं।

    भारतीय सरजमीं पर उन्होंने 20 पारियों में 25.84 की औसत के साथ 491 रन बनाए हैं, जिसमें 89 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 3 अर्धशतक शामिल हैं।

    जानकारी

    एशिया में लगभग 30 का रहा है बेयरस्टो का औसत

    एशिया में बेयरस्टो ने 19 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 29.85 की औसत के साथ 1,015 रन बनाए हैं। वह भारतीय उपमहाद्वीप में सिर्फ 1 शतक और 4 अर्धशतक ही लगा सके हैं। एशिया में उनका इकलौता शतक 2018 में श्रीलंका में (110, कोलम्बो) आया था।

    आंकड़े

    बेयरस्टो के टेस्ट करियर पर एक नजर 

    बेयरस्टो ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में अब तक 98 मैच खेले हैं, जिसकी 174 पारियों में 36.45 की औसत से 5,906 रन बना चुके हैं।

    वह 12 शतकों के अलावा अब तक 26 अर्धशतक भी जमा चुके हैं। टेस्ट में उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 167 रन का है।

    इंग्लैंड में उन्होंने 39.37 की औसत के साथ 3,465 रन बनाए हैं। विदेशों और तटस्थ मैदान पर उनके बल्लेबाजी औसत क्रमशः 33.92 और 22.33 हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जॉनी बेयरस्टो
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025

    जॉनी बेयरस्टो

    भारत के खिलाफ दोनों पारियों में शतक लगाकर जॉनी बेयरस्टो ने बनाए ये रिकॉर्ड्स क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    ICC टेस्ट रैंकिंग: 2016 के बाद से पहली बार टॉप-10 से बाहर हुए विराट कोहली विराट कोहली
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जून महीने के लिए जॉनी बेयरस्टो ने जीता अवार्ड क्रिकेट समाचार
    इंग्लैंड ने पहले टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 41 रनों से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक खिलाड़ियों ने खेले 100 टेस्ट मैच, जानिए अन्य देशों के आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    तीसरा टेस्ट: रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा तीसरा टेस्ट शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स  रोहित शर्मा
    रोहित शर्मा टेस्ट में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान बने, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    तीसरा टेस्ट: रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा अपना दूसरा शतक, पूरे किए 3,000 रन रविंद्र जडेजा

    क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी 2023-24: चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा इस सीजन का तीसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े चेतेश्वर पुजारा
    तीसरा टेस्ट: इंग्लैंड के खिलाफ भारत की बढ़त 300 के पार, ऐसा रहा तीसरा दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2024: मुंबई ने दूसरे ही दिन दर्ज की जीत, ऐसा रहा दिन का खेल रणजी ट्रॉफी
    एंजेलो मैथ्यूज अपना 200वां टी-20 मैच खेलने उतरे, ऐसा करने वाले 8वें श्रीलंकाई खिलाड़ी श्रीलंका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट के आंकड़े

    दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर फिर फ्लॉप हुए रोहित शर्मा, जानिए हैरान करने वाले आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    कगिसो रबाडा ने भारत के खिलाफ लिया 5 विकेट हॉल, 500 अंतरराष्ट्रीय विकेट भी पूरे कगिसो रबाडा
    वनडे क्रिकेट: मोहम्मद सिराज का साल 2023 में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: भारतीय सरजमीं के बाहर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं शुभमन गिल, जानिए आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025