NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम बांग्लादेश: शुभमन गिल ने जड़ा टेस्ट करियर का 5वां शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    भारत बनाम बांग्लादेश: शुभमन गिल ने जड़ा टेस्ट करियर का 5वां शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    शुभमन गिल ने कमाल की पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    भारत बनाम बांग्लादेश: शुभमन गिल ने जड़ा टेस्ट करियर का 5वां शतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Sep 21, 2024
    01:33 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन शुभमन गिल ने शानदार शतकीय पारी (119) खेली है।

    भारतीय टीम को दूसरी पारी में शुरुआती झटके लगे थे। गिल ने पारी को संभाला और अच्छी गेंद का सम्मान किया और खराब गेंदों पर बड़े शॉट्स लगाए।

    भारतीय सरजमीं पर उनका चौथा शतक है। उन्होंने 161 गेंदों का सामना करते हुए शतक बनाया।

    उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    कैसी रही गिल की पारी और साझेदारी?

    भारत को पहला झटका 15 रन पर लगा था। कप्तान रोहित शर्मा 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। गिल नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए। इसके तुरंत बाद यशस्वी जायसवाल भी 10 रन बनाकर आउट हो गए।

    गिल ने विराट कोहली के साथ 39 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद उन्होंने ऋषभ पंत के साथ 217 गेंदों में 167 रन की साझेदारी निभाई।

    गिल ने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्होंने 176 गेंदों का सामना किया।

    दूसरा

    बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा दूसरा शतक 

    गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट 2022 में खेला था। अब तक उन्होंने 3 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 6 पारियों में 55.20 की औसत के साथ 276 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 2 शतक के अलावा बांग्लादेश के खिलाफ 1 अर्धशतक भी निकला है।

    अपने टेस्ट करियर में गिल ने सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए हैं। उन्होंने 10 मैच की 18 पारियों में 37 की औसत से 592 रन जड़े हैं।

    जानकारी

    गिल 2022 से सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी 

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में साल 2022 से सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में गिल पहले स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आजम (11) और जो रूट (11) को पीछे छोड़ दिया है। तीसरे स्थान पर 10 शतकों के साथ कोहली हैं।

    पारी

    पहली पारी में कुछ खास नहीं कर पाए थे गिल 

    गिल पहली पारी में कुछ खास नहीं कर पाए थे। उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया था और उनके बल्ले से 1 रन भी नहीं निकला।

    वह लेग स्टंप से बाहर जा रही गेंद पर कैच दे बैठे थे। इसके बाद उनकी काफी आलोचना भी हुई।

    गिल ने जैसे ही आठवां रन बनाया उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 1,500 रन भी पूरे कर लिए। गिल ने 1 शतक ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और 2 शतक इंग्लैंड के खिलाफ लगाए हैं।

    करियर

    गिल के टेस्ट करियर पर एक नजर 

    गिल ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 26 मुकाबले खेले हैं और इसकी 48 पारियों में 5 बार नाबाद रहते हुए 1,611 रन बनाए हैं।

    उनकी औसत 37.46 की रही है और उन्होंने 5 शतक के अलावा 7 अर्धशतक भी लगाए हैं। गिल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 128 रन रहा है।

    बांग्लादेश के खिलाफ गिल का पहला शतक उनकी ही सरजमीं पर आया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    शुभमन गिल

    ताज़ा खबरें

    किम कार्दशियन ने 6 साल बाद पूरी की कानून की पढ़ाई, परिवार के साथ मनाया जश्न किम कार्दशियन
    पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा की हिरासत 4 दिन बढ़ी हरियाणा
    पाकिस्तान नेतृत्व और सेना 'अति धार्मिक दृष्टिकोण' से प्रेरित है- विदेश मंत्री एस जयशंकर एस जयशंकर
    नाइकी ने की कीमतें बढ़ाने की घोषणा, जानिए क्या कुछ होगा महंगा नाइकी

    भारतीय क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट: बांग्लादेश के खिलाफ इन भारतीय गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    सरफराज खान बनाम केएल राहुल: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में किसे मिलना चाहिए मौका? जानिए आंकड़े टेस्ट क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023 से भारत को हुआ 11,000 करोड़ रुपये से अधिक का फायदा- ICC  वनडे विश्व कप 2023
    भारत बनाम बांग्लादेश, टेस्ट सीरीज: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों पर एक नजर  बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट: बांग्लादेश के खिलाफ इन भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए हैं दोहरे शतक भारतीय क्रिकेट टीम
    विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स विराट कोहली
    टेस्ट क्रिकेट: रोहित शर्मा का बांग्लादेश के खिलाफ नहीं चलता बल्ला, जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    रविचंद्रन अश्विन बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स रविचंद्रन अश्विन

    टेस्ट क्रिकेट

    बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ये बड़े रिकॉर्ड्स बना सकती है भारतीय क्रिकेट टीम भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: घरेलू सरजमीं पर जसप्रीत बुमराह के शानदार आंकड़ों पर एक नजर  भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, टेस्ट सीरीज: सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर नजर  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट सीरीज: बांग्लादेश के कप्तान से नहीं बन रहे हैं रन, आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान  भारतीय क्रिकेट टीम

    शुभमन गिल

    चौथा टेस्ट: शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: शुभमन गिल ने लगाया अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2024 में शुभमन गिल बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: शुभमन गिल ने एक संस्करण में बनाए हैं जीत में सर्वाधिक रन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025