Page Loader
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: श्रेयस अय्यर ने लगाया टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 8वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
श्रेयस अय्यर ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: श्रेयस अय्यर ने लगाया टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 8वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Dec 03, 2023
08:45 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 टी-20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में उन्होंने 37 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 143.24 की रही। यह अय्यर के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 8वां अर्धशतक है। इस प्रारूप में उन्होंने अब तक एक भी शतक नहीं लगाया है।

प्रदर्शन

पिछले मैच में नहीं चला था बल्ला

वनडे विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन के बाद अय्यर को टी-20 सीरीज के पहले 3 मुकाबलों के लिए आराम दिया गया था। चौथे मैच उन्होंने 7 गेंद पर 8 रन बनाए थे। इससे पहले विश्व कप 2023 में श्रेयस ने 11 पारियों में 66.25 की औसत और 113.25 की स्ट्राइक रेट से 530 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए थे। वह टूर्नामेंट में 7वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

प्रदर्शन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अय्यर का प्रदर्शन

अय्यर ने 1 नवंबर, 2017 को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ दिल्ली में टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अब तक खेले 51 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 47 पारियों में 30.67 की औसत और 136.13 की स्ट्राइक रेट से 1,104 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 74 रन है। उन्होंने इस क्रिकेट के इस सबसे छोटो प्रारूप में में 90 चौकों के साथ ही 44 छक्के भी लगाए हैं।