भारत बनाम अफगानिस्तान: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा दूसरा वनडे शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी (110*) खेली। यह उनके वनडे करियर का दूसरा और अफगान टीम के खिलाफ पहला ही शतक रहा, जिसे उन्होंने 83 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत ही भारतीय टीम को मजबूत शुरुआत मिली और वह तेजी से लक्ष्य की ओर बढ़ी। आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।
बल्लेबाजी
कैसी रही जायसवाल की पारी और साझेदारी?
भारत को 219 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए 137 गेंदों में 170 रन की साझेदारी निभाते हुए टीम को मजबूती दी। रोहित के आउट होने के बाद यशस्वी ने श्रेयस अय्यर के साथ पारी को आगे बढ़ाया। वह पारी में 86 गेंदों में 14 चौके और 3 छक्कों से 110 रन बनाकर नाबाद रहे।
रिकॉर्ड
सबसे तेज 2 शतक जड़ने वाले भारतीय
इस शतक के साथ यशस्वी के नाम खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह वनडे क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 2 शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 7 पारियों में 2 शतक जड़े थे। इस सूची में केदार जाधव (9 पारी) तीसरे, विराट कोहली (17 पारी) चौथे और कप्तान शुभमन गिल (18 पारी) 5वें पायदान पर हैं।
उपलब्धि
अफगानिस्तान के खिलाफ 7वां सबसे तेज वनडे शतक
यशस्वी द्वारा जड़ृा गया यह शतक अफगानिस्तान के खिलाफ जड़ा गया कुल 7वां सबसे तेज वनडे शतक रहा है। सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन (57 गेंद, मैनचेस्टर, 2019) के नाम है। सूची में रोहित (63 गेंद, दिल्ली, 2023) दूसरे, ईशान किशन (71 गेंद, लखनऊ, 2026) तीसरे, ग्लेन मैक्सवेल (76 गेंद, मुंबई, 2023) चौथे, गिल (77 गेंद, लखनऊ, 2026) 5वें, विलियम पोर्टरफील्ड (83 गेंद, ग्रेटर नोएडा, 2017) छठे नंबर पर हैं।
करियर
कैसा रहा है यशस्वी का वनडे करियर?
यशस्वी ने फरवरी 2025 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था। वह अब तक इस प्रारूप में 6 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसकी 6 पारियों में 2,85 से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं। इस दौरान उनकी औसत 71.25और स्ट्राइक रेट 97.60 की रही है। उन्होंने 2 शतक ही जड़े हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 116 रन का रहा है। वह अब तक 34 चौके और 7 छक्के भी जड़ चुके हैं।