भारत बनाम अफगानिस्तान: वाशिंगटन सुंदर ने अपना छठा अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच चल रहे एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय टीम के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने शानदार अर्धशतकीय पारी (52*) खेली। ये उनके टेस्ट करियर का छठा अर्धशतक रहा। अफगानिस्तान के खिलाफ इस खिलाड़ी ने अपना पहला पचासा लगाया। भारतीय टीम ने पहली पारी में 127 ओवर बल्लेबाजी की और 564/8 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। ऐसे में आइए सुंदर के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
पारी
ऐसी रही सुंदर की पारी और साझेदारी
सुंदर ने 68 गेंदों का सामना किया और 52 रन बनाए। उनके बल्ले से 5 चौके और एक छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 76.47 की रही है। इस खिलाड़ी ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ अच्छी साझेदारी निभाई। मानव सुथार के साथ उन्होंने 85 गेंदों में 54 रन जोड़े। मोहम्मद सिराज के साथ सुंदर ने 23 गेंदों में 30 रन जोड़े। कुलदीप यादव के साथ उन्होंने 38 गेंदों में 24 रन की साझेदारी की।
करियर
ऐसा रहा है सुंदर का टेस्ट करियर
सुंदर ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 18 मुकाबले खेले हैं इसकी 30 पारियों में 9 बार नाबाद रहते हुए 937 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 6 अर्धशतक और एक शतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101* रन रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ सुंदर ने सबसे ज्यादा 7 टेस्ट की 12 पारियों में 58.12 की औसत से 465 रन बनाए हैं।