LOADING...
भारत बनाम अफगानिस्तान: वाशिंगटन सुंदर ने की उम्दा गेंदबाजी, अपने 100 प्रथम श्रेणी विकेट पूरे किए 
वाशिंगटन सुंदर ने दूसरी पारी में लिए 4 विकेट (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारत बनाम अफगानिस्तान: वाशिंगटन सुंदर ने की उम्दा गेंदबाजी, अपने 100 प्रथम श्रेणी विकेट पूरे किए 

Jun 08, 2026
04:25 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को एकमात्र टेस्ट में पारी और 300 रन से हराया। यह पारी के लिहाज से भारत की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत साबित हुई। मुल्लांपुर में खेले गए मैच में फॉल-ऑन खेलते हुए अफगानिस्तान की दूसरी पारी 112 रन पर सिमट गई। अफगानिस्तान की दूसरी और मैच की आखिरी पारी के दौरान वाशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट लिए। आइए उनके प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

प्रदर्शन 

सुंदर ने ऑलराउंड प्रदर्शन से किया प्रभावित 

सुंदर ने अफगानिस्तान की दूसरी पारी में 11 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 36 रन देते हुए 4 विकेट लिए। उन्होंने सेदीकुल्लाह अटल (42), रहमत शाह (13), हशमतुल्लाह शाहिदी (5) और अजमतुल्लाह ओमरजई (4) को आउट किया। पहली पारी में उन्होंने एक विकेट चटकाया। इसके अलावा बल्लेबाजी में उन्होंने अर्धशतक लगाया था। उन्होंने 68 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 52 रन बनाए थे।

आंकड़े 

सुंदर ने अपने 100 प्रथम श्रेणी विकेट पूरे किए 

अपने प्रथम श्रेणी करियर में सुंदर ने 47 मैच खेले हैं, जिसमें 29.26 की औसत के साथ 104 विकेट लिए हैं। इस बीच उन्होंने 4 पारियों में 5 विकेट हॉल लिए हैं उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 59 रन देते हुए 7 विकेट लेना रहा है। दूसरी तरफ बल्लेबाजी में उन्होंने 76 पारियों में 35.01 की औसत के साथ 2,206 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 3 शतक और 12 अर्धशतक अपने नाम किए।

Advertisement

लेखा-जोखा 

भारतीय टीम ने दर्ज की जोरदार जीत 

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित की थी। मेजबान टीम से केएल राहुल (100) और शुभमन गिल (126) ने शतक लगाए थे। इसके जवाब में अफगानिस्तान की पारी 58.4 ओवर में 152 रन पर सिमट गई। मेहमान टीम से रहमत ने 135 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। भारत की ओर से मानव सुथार ने 6 विकेट लिए। इसके बाद अफगानिस्तान की दूसरी पारी वाशिंगटन सुंदर की उम्दा गेंदबाजी (4/36) से जल्दी समाप्त हुई।

Advertisement