Loading...
भारत बनाम अफगानिस्तान: शुभमन गिल ने बतौर कप्तान जड़ा पहला वनडे शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स
शुभमन गिल ने बतौर कप्तान जड़ा पहला वनडे शतक (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारत बनाम अफगानिस्तान: शुभमन गिल ने बतौर कप्तान जड़ा पहला वनडे शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स

Jun 17, 2026
03:49 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी (154) खेली। यह उनके वनडे करियर का 9वां और बतौर कप्तान पहला ही शतक रहा है, जिसे उन्होंने 77 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत ही भारतीय टीम शुरुआती झटके से उभकर बड़े स्कोर की ओर अग्रसर हो सकी। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही गिल की पारी और साझेदारी?

भारतीय टीम को 9 रन के कुल स्कोर पर यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लग गया था।

उसके बाद बल्लेबाजी पर आए गिल ने रोहित शर्मा (48) के साथ 87 रन की साझेदारी निभाकर टीम को मजबूती दी।

उन्होंने ईशान किशन (125) के साथ 224 रन की दोहरी शतकीय साझेदारी निभाई। इस दौरान उन्होंने पहले अर्धशतक और फिर शतक पूरा किया

वह 110 गेंदों में 22 चौके और 2 छक्कों से 154 रन बनाकर आउट हुए।

कप्तान

बतौर कप्तान कैसा रहा है गिल का प्रदर्शन?

गिल ने पिछले साथ ही भारतीय टीम की कप्तानी संभाली थी।

उसके बाद से उन्होंने अब तक 8 मैच खेले हैं और इसकी 8 पारियों में 59.42 की औसत और 112.12 की स्ट्राइक रेट के साथ 416 से अधिक रन बनाए हैं।

इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक जड़े हैं। यह बतौर कप्तान उनका पहला ही शतक रहा है।

इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 84 रन था, जो उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ ही बनाया था।

ADVERTISEMENT

उपलब्धि

भारतीय कप्तान द्वारा बनाया गया 5वां सबसे तेज शतक

क्रिकबज के अनुसार, गिल की ओर से जड़ा गया यह शतक वनडे क्रिकेट इतिहास में किसी भारतीय कप्तान द्वारा बनाया गया 5वां सबसे तेज (गेंदों के हिसाब से) शतक है।

इस मामले में उनसे आगे रोहित (अफगानिस्तान के खिलाफ 63 गेंदें, दिल्ली, 2023), वीरेंद्र सहवाग (वेस्टइंडीज के खिलाफ 69 गेंदें, इंदौर, 2011), विराट कोहली (श्रीलंका के खिलाफ 76 गेंदें, कोलंबो, 2017) और रोहित (इंग्लैंड के खिलाफ 76 गेंदें, कटक, 2025) हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में 5वां सबसे तेज शतक

क्रिकबज के अनुसार, गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में 5वां सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से) भी बनाया है। किशन, जिन्होंने उसी ओवर में केवल 71 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, अब इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

उपलब्धि

वनडे में 150 रन बनाने वाले तीसरे सबसे तेज भारतीय

लखनऊ की भीषण गर्मी में भी मांसपेशियों में ऐंठन से जूझते हुए गिल लगातार स्ट्राइक रोटेट करते रहे।

हालांकि, भारत ने 37वें ओवर में किशन का विकेट गंवा दिया, लेकिन गिल ने श्रेयस अय्यर (26) के साथ 40 रन की साझेदारी करते हुए टीम के स्कोर को 350 के पार पहुंचा दिया।

गिल ने 108 गेंदों में अपने 150 रन पूरे किए। वह अब वनडे में भारत के लिए तीसरा सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

करियर

गिल के वनडे करियर पर एक नजर

गिल ने भारत के लिए अपना पहला वनडे साल 2019 में खेला था।

उन्हाेंने अब तक 63 मुकाबले खेले हैं और इसकी 63 पारियों में 59.09 की औसत और 101.04 की स्ट्राइक रेट से 3,191 रन बनाने में सफल रहे हैं।

उनके बल्ले से 18 अर्धशतक के अलावा 9 शतक भी निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 208 रन रहा है।

अपने वनडे करियर में इस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन (758) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए हैं।

ADVERTISEMENT