LOADING...
भारत बनाम अफगानिस्तान: रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा ने बनाई कैच-विकेट की अनोखी हैट्रिक
प्रसिद्ध कृष्णा ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर बनाई अनोखी हैट्रिक (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारत बनाम अफगानिस्तान: रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा ने बनाई कैच-विकेट की अनोखी हैट्रिक

Jun 20, 2026
03:44 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में हुआ। इसमें अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया, लेकिन यह गलत साबित हुआ। मैच शुरू होने के बाद भारत के लिए रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा की जोड़ी ने विकेट और कैच की अनोखी हैट्रिक बनाकर न केवल अफगानिस्तान को झंकझौर दिया, बल्कि नया इतिहास भी रच दिया। आइए आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

हैट्रिक

रोहित-कृष्णा ने किस तरह बनाई अनोखी हैट्रिक?

कृष्णा ने अपने स्पेल की पहली गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज (5) को आउट करके तुरंत प्रभाव डाला। उनकी स्विंग होती गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधे पहली स्लिप पर खड़े रोहित के हाथों में चली गई। इसके बाद छठे ओवर में कृष्णा ने रहमत शाह (5) को भी रोहित के हाथों कैच कराकर अफगान टीम को दूसरा झटका दिया। इसके बाद 8वें ओवर में कृष्णा ने इब्राहिम जादरान (11) भी रोहित के हाथों कैच आउट कराकर अनोखी हैट्रिक पूरी की।

कारनामा

यह कारनामा करने वाली तीसरी जोड़ी

क्रिकबज के अनुसार, रोहित वनडे में किसी गेंदबाज की गेंद पर 3 कैच लेने वाले तीसरे भारतीय फील्डर बने हैं। उन्होंने वीवीएस लक्ष्मण (इरफान पठान बनाम जिम्बाब्वे, 2004) और शिखर धवन (जसप्रीत बुमराह बनाम बांग्लादेश, 2018) की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। रोहित वनडे में पहले तीन विकेट पर सभी कैच लेने वाले चौथे भारतीय फील्डर भी बने हैं। उनसे पहले सौरव गांगुली (वेस्टइंडीज, 2002), मनोज तिवारी (वेस्टइंडीज, 2011) और सुरेश रैना (श्रीलंका, 2013) ऐसा कर चुके हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें अनोखी हैट्रिक का वीडियो

Advertisement

क्लब

इस विशेष क्लब में शामिल हुए कृष्णा

पावरप्ले में कृष्णा का प्रदर्शन शानदार रहा, क्योंकि उन्होंने अपने पहले 5 ओवरों में 2 मेडन के साथ सिर्फ 6 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। वह वनडे के पहले 10 ओवरों में कम से कम 4 विकेट लेने वाले छठे भारतीय बन गए। उनसे पहले मोहम्मद सिराज (2 बार), जवागल श्रीनाथ, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह भी यह कारनामा कर चुके हैं। वहीं, सिराज इस सूची में 5 विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय हैं।

Advertisement